उत्तर प्रदेशखबरें

जन समस्याओं के निस्तारण में न हो ढिलाई : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Uttar Pradesh : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बीते दिन अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याएं जानीं।

निराकरण कराया जाएगा

उन्होंने आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण के लिए हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा। जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा।

दोबारा आवेदन न देना पड़े

उप मुख्यमंत्री ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो, जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी को भी एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े। इसलिए समस्या का निदान समय से किया जाए।

विभिन्न विभागों के प्रकरण आए

जनता दर्शन में राजस्व, आवास आवंटन, स्वास्थ्य,  विकास, आदि विभिन्न विभागों के प्रकरण रहे। जनता दर्शन में फरियादियों की भारी भीड़ रही। उप मुख्यमंत्री ने एक -एक समस्याग्रस्त व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुए समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

इन जिलों से पहुंचे लोग

जनता दर्शन में अलीगढ़, प्रतापगढ़, ललितपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बलिया, एटा, कौशांबी, प्रयागराज, औरैया, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, आजमगढ़, शामली सहित लगभग ढाई दर्जन जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर आये।

जनप्रतिनिधि भी आए

विभिन्न जिलों से आये कई जनप्रतिनिधियों ने भी सार्वजनिक हित के मामले रखे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। सभी लोगों की समस्याओं का समयबद्ध रूप से समाधान किया जायेगा।

Related posts

देवरिया के छात्र पहली बार टेलिस्कोप से देखेंगे चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले : डीएम दिव्या मित्तल की पहल पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला देवरिया के प्रभारी नियुक्त, सुनील गुप्ता को दोहरी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2023 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में गलती, ऐसे कराएं ठीक

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालन से प्रति हेक्टेयर 15 लाख कमा रहे देवरिया के किसान : डीएम जेपी सिंह ने गड़ेर में लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!