खबरेंपूर्वांचल

उपलब्धि : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिली ग्रेड – ए रैंकिंग, सीएम ने दी बधाई

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर (Madan Mohan Malviya University of Technology, Gorakhpur) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (National Assessment and Accreditation Council) से ग्रेड-ए रैंकिंग मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

महत्वपूर्ण योगदान दे रहा

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने में लिए प्रेरित करेगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन, शोध, तकनीकी का उचित विकास, उत्पाद की नवीन प्रक्रिया के अतिरिक्त विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं।

3 नए विश्वविद्यालय तैयार हो रहे

नैक से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को ग्रेड-ए रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। विगत 5 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए तीन राज्य विश्वविद्यालयों – राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की स्थापना की जा रही है।

Related posts

नोएडा : प्राधिकरण से परेशान कारोबारियों ने बैठक की, अथॉरिटी के नोटिस पर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

UP@$1Trillion economy : 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा यूपी, राज्य के किसान बनेंगे आधार, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया को मिला 480 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा : सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, देखें

Sunil Kumar Rai

Amarnath cloudburst : अमरनाथ में 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 40 लापता की तलाश जारी, देखें VIDEO

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा, एमएलए शलभ मणि ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Abhishek Kumar Rai

स्नातक चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी भाजपा : एमएलसी अनूप गुप्ता

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!