अन्यखबरें

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा : फिर अलग हुए जदयू और भाजपा, इस बयान से बिगड़े रिश्ते, पढ़ें अब तक का घटनाक्रम

Bihar : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि जदयू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का फैसला लिया है। इसके बाद नीतीश कुमार पटना में राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का वादा किया है।


राजद ने बैठक बुलाई

विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन की बैठक पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बुलाई, जिसमें वाम दल और कांग्रेस ने हिस्सा लिया।

सौंप सकते हैं

कहा जा रहा है कि यहां सभी विधायकों ने नीतीश कुमार के समर्थन वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर किए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के आवास पर जा कर किसी भी वक्त उन्हें समर्थन का पत्र सौंप सकते हैं।

बैठक हुई

वहीं जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों और विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हुई। मुख्यमंत्री ने विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक में अपनी पीड़ा बताई।

चाल चली

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बाध्य किया, क्योंकि उसने पहले चिराग पासवान से विद्रोह कराकर और फिर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को सामने खड़ा करके जदयू को कमजोर करने की कोशिश की। इसके बाद, सिंह के समर्थकों द्वारा जदयू में विभाजन की अफवाहें सामने आईं ।

इन मुद्दों पर हुई तकरार

भाजपा और जदयू दोनों दलों के बीच गत कई महीने से तकरार चल रही है। इन दोनों के बीच कई मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से असहमति देखने को मिली थी जिनमें जातीय आधार पर जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून और सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘‘अग्निपथ’’ योजना शामिल हैं।


इस बयान से हुआ विवाद

भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा, ‘‘यदि जदयू भाजपा से गठजोड़ तोड़ती है और नयी सरकार बनती है तो हम मदद का हाथ बढ़ाएंगे।’’ भट्टाचार्य ने कहा कि जदयू और भाजपा के बीच विवाद (भाजपा अध्यक्ष) जेपी नड्डा के हाल के इस बयान के बाद हुआ कि क्षेत्रीय दलों का ‘‘कोई भविष्य नहीं है।’’

इंतजार करेंगे

वहीं, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक हुई जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वे नीतीश कुमार के कदम उठाने का इंतजार करेंगे।

Related posts

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने पेश किया आम बजट : जानिए महिलाओं के लिए इसमें क्या है खास

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन का सर्वे पूरा : इन ब्लॉक से गुजरेगा, 537 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!