खबरेंदेवरिया

Mission Shakti 4.0 : महिला आयोग की सदस्य के समक्ष पेश हुए महिलाओं से जुड़े 30 प्रकरण, धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के मामले ज्यादा

महिला आयोग की सदस्य

-राज्य महिला आयोग सदस्य ने की मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई
-विकास खण्ड बैतालपुर में आयोजित चौपाल में की प्रतिभाग
-इस दौरान गोद भराई, अन्नप्रासन कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

Deoria News : सदस्य राज्य महिला आयोग, उ.प्र. लखनऊ निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को मिशन शक्ति 4.0 (Mission Shakti 4.0) के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस लाईन निरीक्षण भवन देवरिया में सम्पादित किया गया।

30 प्रकरण पेश हुए
महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य के समक्ष कुल 30 प्रकरण प्रस्तुत हुये। इसमें 12 प्रकरण घरेलू हिंसा, 14 केस धोखाधड़ी, 2 प्रकरण जमीनी विवाद तथा 02 अन्य प्रकरण था। सदस्य ने समस्त प्रकरणों को गम्भीरतापूर्वक समझते हुये प्रकरण के निस्तारण के लिए महिला थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ये रहे मौजूद
महिला जनसुनवाई के दौरान अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, रामकृपाल मौर्य मनोवैज्ञानिक, थानाध्यक्ष महिला थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, वन स्टाप सेन्टर देवरिया से मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक, खण्ड शिक्षा अधिकारी, पूजा केसवर्कर, नीतू भारती, सीडीपीओ भलुअनी ऋचा पांडेय, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, नवनीत कुमार चौबे, महिला थाना अध्यक्ष अर्चना सिंह, पैनल अधिवक्ता रुपेश मिश्र, डीसी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

जानकारी हासिल की
बैठक के दौरान सदस्य ने समस्त विभागों के अधिकारियों से महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने किया।

अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किया गया
इसके पश्चात सदस्य ने विकास खण्ड बैतालपुर में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उ.प्र. सरकार की चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की। इस दौरान गोद भराई, अन्नप्रासन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

आवेदन करने का परामर्श दिया
इस समय महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों द्वारा शिविर में उपस्थित महिलायें एवं बालिकायें जो योजना के पात्र हैं, को लाभ प्रदान किये जाने के लिए उनको आवेदन करने का परामर्श दिया गया। शिविर में खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर राजीव गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी बैतालपुर केके सिंह एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।

Related posts

अग्रवाल महासभा की तैयारी : धूमधाम से मनाई जाएगी महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती, निकाली जाएगी शोभा यात्रा और होगा मैजिक शो

Shweta Sharma

सलेमपुर स्टेशन पर शुरू हुआ इन दो मुख्य ट्रेनों का ठहराव : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिखाई झंडी

Rajeev Singh

बेसहारों का सहारा बना रेड क्रॉस : देवरिया में खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर परिवार को दी मदद

Sunil Kumar Rai

‘हम भारत के लोग’ : जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी को दिलाई शपथ, दी ये सीख, VIDEO

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 1885 परिषदीय विद्यालयों में लगे 18 हजार पौधे, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

Abhishek Kumar Rai

विदेश जाना हुआ आसान : सऊदी अरब और इन देशों के लिए वीजा दिलाएगी यह संस्था, सीएम ने किया सेंटर का शुभारंभ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!