खबरेंदेवरिया

Mohan Singh Setu : विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सीएम के समक्ष उठाया मोहन सिंह सेतु का मुद्दा, 8 साल से हो रहा निर्माण फिर भी अधूरा है काम

Mohan Singh Setu

Deoria News : देवरिया के बरहज विधानसभा (Barhaj Assembly) से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक दीपक मिश्रा शाका (Deepak Mishra Shaka) ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के समक्ष देवरिया – मऊ को जोड़ने वाले मोहन सेतु (Mohan Setu) के निर्माण का मुद्दा उठाया। इस पर सीएम ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) से पूरी जानकारी मांगी और आश्वस्त किया कि जनहित में सेतु का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा।

सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी जुड़े
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त गोरखपुर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने गोरखपुर मंडल के चारों जनपदों में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान देवरिया के सभी जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, एसपी, मुख्य विकास अधिकारी समेत वरिष्ठ अफसर वर्चुअली मुख्यमंत्री से जुड़े रहे। सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

लाखों लोगों को हो रही परेशानी
जनपद की बरहज सीट से एमएलए दीपक मिश्रा शाका ने लाखों लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी देते हुए सीएम से मोहन सेतु का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इसके तैयार नहीं होने का खामियाजा आम मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बनने से देवरिया से मऊ के बीच की दूरी सिमट जाएगी। इससे ना सिर्फ सफर में कम समय लगेगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। प्रदूषण भी कम होगा। बरसात के मौसम में नदियां उफान पर रहती हैं। ऐसे में नाव से नदी पार करने में भी खतरा बना रहता है।

8 साल बीतने के बाद भी अधूरा
देवरिया को मऊ से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित मोहन सिंह सेतु (Mohan Singh Setu) के निर्माण को शुरू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अब तक यह पुल तैयार नहीं हो सका है। जबकि इसे 4 साल में वर्ष 2018 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी के मुताबिक संशोधित बजट के इंतजार में काम ठप पड़ा है। काम बाधित और धीमी गति से होने के चलते इसमें 39 खंभों में से केवल 11 का ही निर्माण हो पाया है। इस वजह से परियोजना के पूरे होने में कुछ सालों का समय और लगेगा।

2014 में शुरू हुआ काम
बताते चलें कि 27 फरवरी 2014 को स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस प्रोजेक्ट पर 9557.38 लाख की लागत का आकलन किया गया था। इस पुल को 39 खंभों पर करीब 1200.08 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और 11.33 मीटर ऊंचा बनाया जाना है। जानकारी के मुताबिक 11 खंभों पर छत, जबकि शेष खंभों पर कार्य होना है।

68 फीसदी काम पूरा हुआ

निगम ने शासन को भेजी गई कार्य प्रगति रिपोर्ट में बताया है कि मोहन सिंह सेतु निर्माण में अब तक करीब 68 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। धीमी गति से काम होने की वजह से पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ। जबकि बजट भी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता रहे मोहन सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अंत्येष्टि में आए थे। तब उन्होंने लोगों की मांग पर पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।

Related posts

बदहाली का शिकार कस्तूरबा गांधी विद्यालय : सीडीओ की जांच में मिलीं गंभीर कमियां

Abhishek Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

खास खबर : नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को लुभाएगी योगी सरकार, 100 दिन में शुरू होगा ये खास मिशन

Sunil Kumar Rai

पर ड्राप मोर क्रॉप योजना की धीमी प्रगति से नाराज डीएम : 9 फर्मों का आवंटन किया निरस्त, अब तक सिर्फ 242 किसानों…

Sunil Kumar Rai

अभियान : प्रदेश के 25 लाख व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराएगी यूपी सरकार, सोमवार से शुरू होगा मिशन

Sunil Kumar Rai

अब इस दिन खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल : डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने जारी किया आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!