खबरेंदेवरिया

सलेमपुर स्टेशन पर शुरू हुआ इन दो मुख्य ट्रेनों का ठहराव : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिखाई झंडी

Deoria News : सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सांसद रविन्दर कुशवाहा और राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर 15021/ 15022 गोरखपुर-शालीमार, गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव कराया।

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि सलेमपुर के जनता की मांग एवं यात्रियों की सुविधा हेतु सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं० 15021/ 15022 का ठहराव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15021/ 15022 गोरखपुर-शालीमार, गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं०11038/ 11037 गोरखपुर – पुणे, गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं होने से सलेमपुर समेत आस-पास के जिले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण इन ट्रेनों का ठहराव सलेमपुर स्टेशन पर दिया जाना आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि आम जनता को अधिकांश सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों में आज हमारा राष्ट्र सुरक्षित एवं संरक्षित ही नहीं है, बल्कि विकास के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है, जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसके लिए सलेमपुर रेलवे पर विभिन्न विकास कार्य कराए गये हैं। भाजपा सरकार रेल,सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सलेमपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से सलेमपुर की क्षेत्रीय जनता को ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य दूरस्थ स्टेशनों पर जाना पड़ता था। अब यात्रियों के लिए मंजिल आसान हो गयी।

इस अवसर पर अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, बलवीर सिंह दादा, कन्हैया लाल जायसवाल, बृजेश उपाध्याय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, विनय पाण्डेय, अनुप उपाध्याय, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा, भोला बाबा आदि मौजूद रहे।

Related posts

एफपीओ के गठन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं ग्राम प्रधान : डीएम अखंड प्रताप सिंह

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Rajeev Singh

दो दिन बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने दिया कड़ाई से पालन का आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : बसपा प्रमुख मायावती की मतदाताओं से बड़ी अपील, बीएसपी को बताया बेहतर, योगी सरकार पर हुईं हमलावर

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की सख्ती : पर्यटन विकास और संस्कृति परिषद् की बैठक में इन विभागों को नोटिस जारी, दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!