उत्तर प्रदेशखबरें

विदेश जाना हुआ आसान : सऊदी अरब और इन देशों के लिए वीजा दिलाएगी यह संस्था, सीएम ने किया सेंटर का शुभारंभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लीकेशन सेन्टर (VFS Global Visa Application Center) का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता और वीजा फैसिलिटेशन सर्विसेज (वीएफएस) ग्लोबल संस्था के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस केन्द्र का शुभारम्भ होने से प्रदेशवासियों को 10 देशों के लिए वीजा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करने की सुविधा उपलब्ध हुई है। तकनीक का बेहतर उपयोग करके ‘ईज ऑफ लिविंग’ व ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने इस दिशा में विगत 09 वर्षों में जो कार्य किये हैं, उसके परिणाम हम सबके सामने हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह केन्द्र शुरूआत में आॅस्ट्रिया, नीदरलैण्ड्स, चेक रिपब्लिक, स्विट्जरलैण्ड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली तथा सऊदी अरब की यात्रा करने के सम्बन्ध में सेवाएं प्रदान करेगा। यह केन्द्र प्रतिवर्ष 01 लाख 20 हजार से अधिक वीजा आवेदनों का निस्तारण करने की क्षमता रखता है। प्रदेश की पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारम्भ से लगभग एक सप्ताह पूर्व, वैश्विक स्तर पर सक्रिय वीएफएस ग्लोबल कम्पनी के लखनऊ केन्द्र का संचालन सुखद और शुभ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने संकट काल में विदेशों से अपने लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिए विभिन्न मिशन संचालित किए, जिनकी वैश्चिक मंच पर सराहना हुई है। वर्ष 2015 में अरब देश यमन में फँसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से देश में वापस लाने के लिए ‘आॅपरेशन राहत’, वर्ष 2020 में कोरोना के कारण वैश्विक यात्रा पर लगे प्रतिबन्ध के फलस्वरूप विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ‘वन्दे भारत मिशन’ तथा वर्ष 2021 में ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के माध्यम से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित रूप से भारत लाया गया। रूस तथा यूक्रेन के मध्य युद्ध प्रारंभ होने पर भारत सरकार ने अपने बच्चों की सुरक्षित घर वापसी कराई। इन कार्यों में वीएफएस ग्लोबल संस्था ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि वीएफएस ग्लोबल ‘मेड इन इण्डिया’ कम्पनी है, जो अब अपने क्षेत्र की ग्लोबल लीडर हो गई है। वीएफएस ग्लोबल विभिन्न सरकारों और दूतावासों/ उच्चायुक्तों को वीजा प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आउटसोर्सिंग और तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली दुनिया की अग्रणी कम्पनी है। यह कम्पनी वीजा, पासपोर्ट और काॅन्स्युलर सेवाओं के आवेदनों से सम्बन्धित प्रशासनिक कार्यों को सम्पादित करती है। वर्तमान में भारत के लिए दुनिया के 12 देशों में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं को देख रही है। अब तक इसने 02 करोड़ आवेदनों का निस्तारण किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। प्रदेश में वीजा सुविधाओं की उपलब्धता से पर्यटन क्षेत्र आगे बढ़ेगा। प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण द्वारा उनके लिए ट्रैवेल, टूरिज्म और हाॅस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। वीएफएस ग्लोबल संस्था इन कार्याें से जुड़ रही है, जिससे हमारी ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा और बेहतर ढंग से आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम को क्रोएशिया के राजदूत पीटर जुपिचिच, माल्टा के उच्चायुक्त रुबेन गाॅसी, विधायक राजेश्वर सिंह तथा वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ ज्यूबिन करकरिया ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma

यूपी के हाईटेक जिले में पानी के लिए संग्राम : तमाम सेक्टर के निवासियों और प्राधिकरण के अधिकारियों की हुई बैठक, उठे ये मुद्दे

Satyendra Kr Vishwakarma

Asad Rauf Death : पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से खत्म हुआ करियर, जानें क्यों लाहौर में बेचने लगे जूते

Satyendra Kr Vishwakarma

किडनी, लीवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण को गति दे रही योगी सरकार : करोड़ों रुपये की पहली किस्त को मिली स्वीकृति

Shweta Sharma

सीडीओ ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा : इंटरलॉकिंग की घटिया क्वालिटी पर तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र : पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को भी नौकरी देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!