खबरेंदेवरिया

बेसहारों का सहारा बना रेड क्रॉस : देवरिया में खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर परिवार को दी मदद

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) ने खुले आसमान के नीचे गुजर बसर कर रहे एक परिवार को बड़ी मदद दी है। संस्था के अध्यक्ष और देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh) के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य और प्रशासन के अफसर राहत तथा दिनचर्या के जरूरी सामान के साथ बेसहारा परिवार से मंगलवार शाम को मिले और उन्हें मदद दी। परिवार ने इसके लिए सभी को दुआएं दी।

जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के नोनार कपरदार गांव की निवासी हसीना खातून का घर आग लगने से पूरी तरह जल गया है। वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। यह जानकारी होने पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल ने देवरिया के सचिव व प्रदेश उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को इससे अवगत कराया। उन्होंने तत्काल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष और जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने उस महिला को तत्काल रेडक्रास की तरफ से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर एसडीएम भाटपाररानी संजीव मिश्रा ने प्रक्रिया शुरू की। रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सचिव व प्रदेश उप सभापति अखिलेन्द्र शाही के निर्देशन में तहसीलदार भाटपाररानी के साथ जाकर सोसाइटी के आजीवन सदस्य सुमित मिश्रा, सरताज अहमद, दुर्गेश ठाकुर ने तिरपाल, बर्तन सेट, बाल्टी, हाइजीन किट, कंबल आदि प्रदान किया।

Related posts

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : रंजनी हॉस्पिटल पर मेहरबान अधिकारियों पर गिरेगी गाज, कमेटी कर रही जांच, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुपोषण मुक्त होगा यूपी : डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने 4 लाख अनुदेशकों और रसोइया का बढ़ाया मानदेय, सीएम बोले- हमने बंद पड़े स्कूलों को बेहतर बनाया

Harindra Kumar Rai

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : कमेटी ने कान्हा गौशाला में भ्रष्टाचार का किया खुलासा, संस्था ब्लैक लिस्ट होगी और अफसरों पर गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!