खबरेंदेवरिया

अग्रवाल महासभा की तैयारी : धूमधाम से मनाई जाएगी महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती, निकाली जाएगी शोभा यात्रा और होगा मैजिक शो

Deoria news : अग्रवाल महासभा (Agarwal Mahasabha Deoria) की एक बैठक श्री महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में हुई, जिसमें अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी महाराज की 5146वीं जयंती आगामी 26 सितंबर, सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

ये है पूरा कार्यक्रम

जयंती के उपलक्ष में 25 सितंबर, रविवार को अग्र समाज के बालक- बालिकाओं के विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 26 सितंबर दिन सोमवार को सर्वप्रथम सुबह 9:00 बजे महाराजा अग्रसेन जी महाराज का पूजन-अर्चन हवन एवं झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 3:00 से अग्र समाज की शान अग्रसेन जी महाराज की विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पर आएगी।

सम्मानित किया जाएगा

इसके उपरांत जलपान के बाद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण, अग्र समाज के पांच वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान एवं शिक्षा के क्षेत्र कक्षा 5, 8, 10, 12 एवं उच्च शिक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कोई व्यक्ति डॉक्टर, इंजीनियर सीए बन समाज को गौरवान्वित करता है, तो उसे भी सम्मानित किया जाएगा।

मैजिक शो होगा

शाम 7 बजे से डांडिया उत्सव एवं मैजिक शो का भी आयोजन रखा गया है, ताकि समाज के सभी लोग पूर्ण उत्साह एवं आनंद से जयंती में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ये हुए शामिल

बैठक में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, मंत्री आनंद अग्रवाल, शिव टिबड़ेवाल, अरुण जाखोदिया, शरद अग्रवाल, विनय भगत, विनोद लाठ, विकास पोद्दार, संतोष पोद्दार, प्रमोद राजगढ़िया, पुरुषोत्तम गोयल, अशोक अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।

Related posts

Ganna Kisan Ansh Praman Patra Vitran : 50 लाख 10 हजार गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण पत्र, जानें सीएम और गन्ना मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शोहदों की गुंडागर्दी : छात्राओं से छेड़खानी रोकने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी और बाइक तोड़ा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : किसान दिवस में कृषकों ने उठाया खाद वितरण में अनियमितता का मुद्दा, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

Ration Distribution : देवरिया में 2 जून से होगा मुफ्त राशन का वितरण, आदेश जारी

Sunil Kumar Rai

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai

IGRS Ranking में देवरिया को मिला यूपी में दूसरा स्थान : डीएम ने दीं शुभकामनाएं, जानें कैसे मिली ये उपलब्धि

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!