खबरेंमनोरंजन

कार्रवाई : ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, इस मामले से जुड़ा नाम

Mumbai : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ आपराधिक जांच के संबंध में धनशोधन रोधी कानून के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ (Jacqueline Fernandez) की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत अस्थायी आदेश जारी किए जाने के बाद संघीय जांच एजेंसी ने कुछ उपहार और सावधि जमा को कुर्क किया है। 36 साल की जैकलीन मूल रूप से श्रीलंका की नागरिक हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में उनसे कई बार पूछताछ कर चुका है।

धोखाधड़ी से जमा किया पैसा
आरोप है कि चंद्रशेखर ने जैकलीन को उपहार देने के लिए फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित नामी-गिरामी लोगों को धोखा दिया। इससे जमा अवैध धन को बॉलीवुड अदाकार पर लूटाया।

दी ये जानकारी
जैकलीन ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में ईडी को दिए अपने बयान में बताया था कि उन्हें चंद्रशेखर से उपहार स्वरूप गुची के तीन डिजाइनर बैग, जिम में पहनने के लिए दो गुची की ड्रेस, लुई वीटन कंपनी के एक जोड़ी जूते, हीरे के दो जोड़े झुमके और दो हेमीज़ ब्रेसलेट मिले थे।

कार वापस लौटा दी
अभिनेत्री ने ईडी को बताया कि उसने एक मिनी कूपर कार लौटा दी, जो उसे इसी तरह उपहार में मिली थी। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि चंद्रशेखर फरवरी से जैकलीन के साथ ‘नियमित संपर्क’ में था, जब तक कि उसे पिछले साल 7 अगस्त को (दिल्ली पुलिस द्वारा) गिरफ्तार नहीं किया गया था। बाद में उसे ईडी ने भी गिरफ्तार किया था।

Related posts

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने जेपी नड्डा को भेजा धन्यवाद पत्र, जिलाध्यक्ष ने किया पोस्ट

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अभ्युदय कोचिंग लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न : डीएम ने सीडीओ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संग की बैठक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!