खबरेंनोएडा-एनसीआर

NOIDA BREAKING : पैन ओएसिस बिल्डर ने निवासियों को दी धमकी, बुलाए बाउंसर, जानें पूरा मामला

Noida News : पैन ओएसिस सोसाइटी (Pan Oasis Society), सैक्टर-70 नोएडा में आज, 23 मई को बिल्डर ने गुंडागर्दी दिखाते हुए पिछले दो दिनों से शान्तिपूर्वक धरने पर बैठे निवासियों के साथ ज्यादती की। इनमें अधिकतर वरिष्ठ नागरिक थे। बिल्डर ने उन्हें गुंड़ों और पुलिस को बुलाकर धमकी दी। साथ ही प्रदर्शन स्थल से कुर्सी, टेन्ट आदि फेंकवा दिया।

बिल्डर ने निवासियों से कहा कि आप लोग बिना अनुमति के यहां धरना, प्रदर्शन न करें। जबकि निवासी अपनी सोसाइटी के अंदर बैठे थे। सोसाइटी यहां के निवासियों की ही है।

1-पैन ओएसिस के निवासियों का कहना है कि बिल्डर यूपी रेरा के आदेशों के बावजूद सोसाइटी में एओए (AOA) का गठन नहीं कर रहा है।


2-एओए का गठन न होने से यहां के निवासियों को मेंटेनेंस पर लगने वाले जीएसटी से और बिल्डर की मनमानी लूट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

2 हजार फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी
साथ ही बिल्डर पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) का 260 करोड़ रुपया बकाया है, जिस कारण 2000 लोगों की रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। मेंटेनेंस और सेक्योरिटी का बुरा हाल है। इस कारण अब सोसाइटी के लोग AOA गठित कर प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहते हैं। लेकिन बिल्डर या नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

Related posts

पीएम मोदी करेंगे 17वें भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित : देवरिया में इन स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण, जानें क्यों खास होगा ये सम्मेलन

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में परिवार आईडी के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार : अब तक मिले 78 हजार आवेदन, लाइव डेटाबेस से हर फैमिली…

Abhishek Kumar Rai

प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए पुलिस-प्रशासन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

Deoria news : महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

‘क्या नाम है आपका-मोदी’ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पूछने पर बच्चे ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!