खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

-आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम भुगतान पर आशुतोष हॉस्पिटल, रुद्रपुर पर 34,23,600 रुपये का जुर्माना

-कुल 387 फर्जी प्रकरणों में प्राप्त किया 17,11,800 रुपये का क्लेम

-जिलाधिकारी ने की थी कार्रवाई की संस्तुति

Deoria News : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आशुतोष हॉस्पिटल, रुद्रपुर देवरिया की तरफ से की गई अनियमितताओं पर स्टेट इंपैनलमेंट कमेटी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 34,23,600 रुपये का जुर्माना लगाया है।

आशुतोष हॉस्पिटल ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 387 फर्जी प्रकरणों में 17,11,800 रुपये का भुगतान प्राप्त किया था। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कार्रवाई की संस्तुति की थी।

387 फर्जी क्लेम लिए

आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई, स्टेट हेल्थ एजेंसी के संयुक्त निदेशक डॉ राजेन्द्र कुमार ने बताया कि स्टेट इंपैनलमेंट कमेटी ने पूरे प्रकरण की जांच की। इसमें पाया गया कि आशुतोष हॉस्पिटल ने 387 फर्जी प्रकरणों में क्लेम प्राप्त किया है। चिकित्सालय ने आईपीडी मरीजों का टेलिफोनिक परामर्श लेकर किया गया है, जो व्यवहारित प्रदर्शित नहीं होता है।

तमाम अनियमितताएं मिली हैं

हॉस्पिटल के उपलब्ध कराए गए अभिलेख, केस फाइल क्लेम के सापेक्ष उचित प्रतीत नहीं हैं। अधिकतर अभिलेख, केस फाइल फैब्रिकेटेड एवं एक समान प्रतीत हो रही हैं। जिलाधिकारी की जांच आख्या में भी अनियमितताओं से संबंधित तथ्य संज्ञान में लाया गया है। इस लिए हॉस्पिटल पर कुल भुगतानित धनराशि 17,11,800 के सापेक्ष 2 गुना अर्थदंड लगाते हुए 34,23,600 रुपये धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया गया है।

लाइसेंस समाप्त किया जाएगा

यदि चिकित्सालय अर्थदंड का भुगतान नहीं करता है तो उसकी सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : धान के खेत में काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Sunil Kumar Rai

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Sunil Kumar Rai

हज के लिए 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन : देवरिया में इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Pushpanjali Srivastava

डीएम और एसपी ने विधायक संग सुनीं जन समस्याएं : सास-बहू से जुड़ी एक शिकायत ने खींचा सभी का ध्यान

Swapnil Yadav

सीडीओ की समीक्षा बैठक : लापरवाही बरतने पर देवरिया में 2 अफसरों को आरोप पत्र, आधा दर्जन से जवाब तलब, पढ़ें खबर

Abhishek Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!