खबरेंराष्ट्रीय

जिम्मेदारी : जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें थलसेना प्रमुख, एमएम नरवणे हुए रिटायर

New Delhi : जनरल एमएम नरवणे (Manoj Mukund Naravane) के सेवानिवृत्त होने के बाद जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pande) ने शनिवार को 29वें थलेसना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।

1 फरवरी को थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। जनरल पांडे ने ऐसे समय में थल सेना की कमान संभाली है, जब भारत चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर चुनौती सहित असंख्य सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है
सेना प्रमुख के रूप में, उन्हें थिएटर कमांड को तैयार करने की सरकार की योजना पर नौसेना और वायु सेना के साथ समन्वय करना होगा। भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत थिएटर कमांड तैयार करने पर काम कर रहे थे, जिनका पिछले साल दिसंबर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। सरकार ने अभी नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है।

एकमात्र कमान है
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अपने करियर के दौरान अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अंडमान निकोबार कमान भारत में तीनों सेनाओं की एकमात्र कमान है।

कई पदों पर काम किया
पांडे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में शामिल किया गया था। उन्होंने अपने बेहतरीन करियर में कई अहम पदों पर काम किया और विभिन्न इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियानों में भाग लिया।

कमान संभाली

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा के पास एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली। इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में एक पर्वतीय डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की भी कमान संभाली और बखूबी निर्वहन किया।

Related posts

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : विजेंद्र राय लवली को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान, अब पद्मश्री की तैयारी, 27 वर्षों में लगा चुके हैं 5 लाख से ज्यादा पौधे

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव तक चलेगा भाजपा का संपर्क अभियान : रविशंकर मिश्रा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन : एसडीएम, 2 तहसीलदार और 3 लेखपाल सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

टीबी रोगियों के लिए यूपी गवर्मेंट ने दिखाई तेजी : 4 लाख से ज्यादा मरीजों का चल रहा इलाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!