खबरेंदेवरिया

देवरिया में अभ्युदय कोचिंग लाइब्रेरी बनेगी मॉडर्न : डीएम ने सीडीओ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट संग की बैठक

Deoria News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत आज जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अध्यापन कार्य करा रहे विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने योजनान्तर्गत छात्रों की सफलता पर विशेष ध्यान केन्द्रित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा गया कि कक्षाओं के दृष्टिगत आ रही किसी भी प्रकार की समस्या को वह स्वयं दूर करेंगे। योजनान्तर्गत एक बेहतर पुस्तकालय स्थापित किये जाने हेतु उन्होंने निर्देश प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने अनुभव भी साझा किया।

डीएम ने विषय विशेषज्ञों से वार्ता के क्रम में कहा कि छात्रों की सफलता पर आपका ध्यान अत्यंत अपेक्षित है। उनके द्वारा कहा गया कि निर्धन एवं प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी बाधा न बने, इस हेतु व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया।

इस दौरान नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने योजनान्तर्गत पुस्तकालय एवं कक्षा के आधुनिकीकरण पर कार्य किये जाने हेतु कहा। साथ ही उन्होंने यूपीएससी कक्षा में जल्द ही मोटिवेशनल क्लास लिये जाने हेतु कहा एवं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी परीक्षा तैयारी की रणनीति भी विषय विशेषज्ञों के साथ साझा किया ।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर, कोर्स को-ऑर्डिनेटर / जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय, संजय मिश्र (अभ्युदय प्रभारी), अजय प्रताप सिंह (अर्थ व्यवस्था एवं भूगोल) अजीत सिंह (सी-सैट), प्रवीण कुमार यादव (राज व्यवस्था एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) पुनीत सिंह (इतिहास), रंजीत सिंह (भौतिक विज्ञान), प्रिन्स सिंह (जीव विज्ञान), चन्दन त्रिपाठी (रसायन शास्त्र), सौरभ मिश्र (हिन्दी), कु. निशा कुशवाहा (रसायन शास्त्र) आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Rajeev Singh

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने 795 चयनितों को दिया नियुक्ति पत्र : जानें क्यों इस पीढ़ी को बताया सौभाग्यशाली

Rajeev Singh

पहल : समाधान दिवस में बने 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसपी संकल्प शर्मा ने किया कैंप का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

यूपी के हाईटेक जिले में पानी के लिए संग्राम : तमाम सेक्टर के निवासियों और प्राधिकरण के अधिकारियों की हुई बैठक, उठे ये मुद्दे

Satyendra Kr Vishwakarma

बेतरतीब धार्मिक आयोजनों पर सख्त गृह सचिव संजय प्रसाद : अफसरों को आदेश-न शुरू हो कोई नई परंपरा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!