खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar Singh) ने बताया कि सोलर इंडस्ट्री में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए यूपी नेडा 6 जून से सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने जा रहा है। युवाओं को सोलर स्ट्रीट लाइट, लालटेन, कुकर, सोलर वाटर हीटर, सोलर पम्प, सोलर पैनल बनाना और इनकी मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जायेगा। सोलर पावर प्लांट लगाने व रखरखाव की बारिकियां भी बताई जाएंगी। 

यूपी नेडा के परियोजना प्रभारी गोविन्द तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण अवधि 6 दिन है। पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्रों के हर बैच में 30 युवा होगें, पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारकों व आईटीआई के कोर्स करने वालों के हर बैच में 27 छात्र-छात्राएं शामिल होगें।

6 जून से शुरू होगा बैच

हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्रों के लिए यूपी नेडा प्रशिक्षण केन्द्र घोसी, मऊ केन्द्र में सूर्य मित्र प्रशिक्षण संचालित होगा। इसका पहला बैच 6 जून से 11 जून 2022, दूसरा बैच 20 जून से 25 जून 2022 तथा तीसरा बैच 04 जुलाई से 09 जुलाई 2022 से शुरू होगा। डिप्लोमा एवं आईटीआई धारकों को लखनऊ के चिनहट प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षित किया जायेगा। जिसके प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 6 बैच का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। प्रथम बैच माह जून 2022 से प्रारम्भ किया जाना सम्भावित है।

ऐसे होगा चयन

प्रतिभागियों का चयन प्रथम आगत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा। 18 से 35 वर्ष उम्र के इच्छुक अभ्यार्थी प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए मोबाइल एवं व्हॉट्सएप नंबर 8004949089 व ईमेल hochinhat@rediffmail.com पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदक को 500 रुपये डीडी या फिर नगद भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आवेदक को वापस कर दिया जाएगा।

Related posts

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

कारोबार : जीएसटी काउंसिल की बैठक में बदलेगा टैक्स स्लैब, इन उत्पादों पर मिलेगी रियायत

Abhishek Kumar Rai

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu Win : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!