उत्तर प्रदेशखबरें

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के लाखों किसानों को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार बाढ़, अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़,अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित लाभार्थी कृषकों के बैंक खातों में राहत राशि पूरी पारदर्शिता के साथ अविलम्ब प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। पिछले दो हफ्तों में योगी सरकार 6 लाख से ज्यादा किसानों को करोड़ों रुपए का मुआवजा दे चुकी है।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शासन ने 39 जनपदों-झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, अलीगढ़, गाजीपुर, बहराइच, पीलीभीत, कानपुर देहात, देवरिया, गोरखपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, बलरामपुर, हमीरपुर, जालौन, मुरादाबाद, मऊ, चन्दौली, महोबा, बस्ती, बाराबंकी, बरेली, वाराणसी, चित्रकूट, सहारनपुर, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, सीतापुर, हरदोई, अमेठी, बलिया, गोण्डा, बिजनौर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, मुजफ्फरनगर, रामपुर तथा भदोही के बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के 1,39,863 प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करने के लिए 48 करोड़ 20 लाख 57 हजार 668 रुपए की धनराशि आवंटित की है।

इसके अतिरिक्त, 44 जनपदों के कुल 4,77,581 कृषकों के लिए 159 करोड़ 28 लाख 97 हजार 496 रुपए की धनराशि पूर्व में आवंटित की जा चुकी है। मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा रही है। इससे लाखों किसानों को फौरी तौर पर मदद मिल रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर से पारदर्शिता भी बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना समीक्षा बैठक के दौरान इस महत्वपूर्ण विषय की जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों से जुड़े किसी भी मामले में किसी विभाग की तरफ से अनावश्यक देरी न हो।

Related posts

अपात्रों को आवास : सीडीओ ने दोषी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी, कार्रवाई की तैयारी

Sunil Kumar Rai

डिप्टी सीएम की बैठक : संविदा पर तत्काल चिकित्सकों की होगी भर्ती, विद्युत विभाग को दी सख्त हिदायत, पढ़ें उप मुख्यमंत्री के सभी आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

Sunil Kumar Rai

1 मार्च को देवरिया में युवकों की भर्ती करेगी यह कंपनी : जानें कौन कर सकेगा एप्लाई

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!