खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : पथरदेवा में विकास कार्य के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी

Deoria News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने जनपद के विकासखण्ड पथरदेवा में जर्जर आवासीय, अनावासीय भवन एवं सभाकक्ष के निर्माण कार्य के लिए चालू वित्तीय 2021-22 में 100.00 लाख रुपए (सौ लाख मात्र) की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में जारी कर दी है। इस कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड देवरिया को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग ने आवश्यक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित विशिष्टियों एवं मानकों के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण कार्य संपादित कराया जायेगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता उत्कृष्ट कोटि की हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी।

बताते चलें कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने इसी महीने 17 अक्टूबर को पथरदेवा में देवरिया को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी थी। उन्होंने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया था।

उप मुख्यमंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी में 5 महिलाओं को गोद भराई एवं एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर अन्नप्रासन संस्कार किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया के विकास से जुड़ी कुल 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के तहत जिले में लगभग 180 करोड रुपये की लागत से 306.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण होगा। तीन छोटे पुल भी बनाए जाएंगे।

Related posts

DEORIA BREAKING : जल जीवन मिशन से जुड़ी दो फर्मों को नोटिस जारी, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Robin Uthappa : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास, आखिरी बार साल 2015 में खेलने का मिला था मौका

Abhishek Kumar Rai

अयोध्या में दीपोत्सव : 8 विदेशी टीमें करेंगी रामलीला का मंचन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Rajeev Singh

Deoria Police : परफॉर्मेंस रैंकिंग में भटनी थाना अव्वल, बघौचघाट आखिरी स्थान पर, जानें अन्य थानों का हाल

Abhishek Kumar Rai

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी की मौजूदगी में डॉ दिनेश शर्मा ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन : सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!