खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन : बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कक्ष में शिक्षा

Deoria News : संविलियन विद्यालय जंगल ठकुरही में एलएलएफ के सहयोग से स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और सुसज्जित विज्ञान कक्ष का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया रवीन्द्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने फीता काट कर किया।

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें अनुशासित जीवन जीने तथा मन लगा कर पढ़ने का गुरु मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों को अपने गांव, जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित 400 छात्रों में से 380 बच्चे उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, एआरपी नगर क्षेत्र देवरिया भारत रतन त्रिपाठी, विद्यालय परिवार के उमेश चन्द्र तिवारी,  दुर्गा प्रसाद मिश्र, अखिलेश मिश्र, ग्राम प्रधान डॉ कल्याण सिंह तथा ग्राम सचिव सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

7 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया (Government ITI Deoria) शोभनाथ ने बताया है कि कम्पनी श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेड पथरेडी, राजस्थान राजकीय आईटीआई देवरिया में 7 दिसंबर 2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्लेसमेन्ट करेगी।

फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट फाउन्ड्रीमैन तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं आईटीआई अंकपत्र लेकर प्लेसमेन्ट में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Related posts

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया में 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, ये बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती, गवर्मेंट पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

शर्मनाक : इंडियन बैंक में बुजुर्ग महिला के साथ कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी संग की अभद्रता, देखें PHOTOS

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में भाजपा ने दिखाया दम : सांसद-विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा, जुटे हजारों कार्यकर्ता

Abhishek Kumar Rai

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

यूपी में एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद : किसान घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!