खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी : पुलिस ने किया 37 हजार का चालान

Gautam Buddh Nagar : ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर आए दिन स्टंट बाज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखने को मिलते हैं। युवक सोशल मीडिया पर फेमस होने और अधिक व्यूज़ पाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं। ग्रेटर नोएडा में एक युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसे देख लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने युवक के प्रति कार्यवाही करते हुए 37 हजार का चालान कटा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें एक युवक लाल रंग की गाड़ी को तेज गति से दौड़ाकर स्टंट कर रहा था। वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क की बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर लोग ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। युवक लाल रंग की आई 20 कार में स्टंट कर रहा था। युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिस पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए जान की परवाह न करते हुए ऐसे करतब करते हैं।

स्टंट में प्रयोग की गई कार हुई जप्त

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई लाल रंग की आई 20 कार भी जप्त कर ली है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 37 हजार रुपए का चालान काट दिया है। आरसी और डीएल निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

Related posts

चैरिटेबल संस्था ने देवरिया में 500 से ज्यादा लोगों को दी रोशनी : डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंच परखी व्यवस्था

Abhishek Kumar Rai

Fact Check : क्या सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ कर दिया है? जानें इस दावे का सच

Sunil Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर : विहिप ने प्रशासन को दी गंभीर चेतावनी, अवैध मजार और झूठे केस नहीं हटाए गए तो…

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के बदमाश पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई : डीएम ने 6 महीने के लिए जिला बदर किया, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद : प्रशासन ने 52 केंद्रों पर क्रय की तैयारी की, जानें क्या बोले डीएम

Swapnil Yadav

DEORIA : देवरिया के व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष उठाए ये मुद्दे, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!