खबरेंदेवरिया

देवरिया : न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, इंतजाम देख दिया ये फीडबैक

जिला कारागार देवरिया

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया।

दिए निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया तथा निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया।

सराहना की
उन्होंने महिला बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने के आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों के मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया तथा इसके रख रखाव व स्वच्छता को देखकर जिला कारागार की सराहना की।

प्रार्थना पत्र देकर लें मदद
सचिव द्वारा जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है।

मुफ्त मिलेगी सहायता
यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक राजकुमार, उप कारापाल केके दीक्षित, वन्दना त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

पेरिस और लंदन की तर्ज पर विकसित होंगे कुम्भ नगरी के स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन : 18 जोन विकसित कर रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

Deoria News : एफएसडब्ल्यू ने महुआडीह और पुरवा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची, 15 सैंपल फेल हुए  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!