खबरेंदेवरिया

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बनीं हितचिंतक : निवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की, एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ेगा विहिप

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने स्वयं हितचिंतक बनने के साथ ही आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

सलेमपुर के डाकबंगले पर विश्व हिंदू परिषद के 15 दिनों के हितचिंतक अभियान के तहत राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवम भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे देश में एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने स्वयं हितचिंतक बनने के साथ ही आम लोगों से भी हितचिंतक बनने का आह्वान किया है। डॉ डीके सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 15 वर्ष से ऊपर के कोई भी व्यक्ति चाहे पुरुष हों या महिला, युवा और युवती सभी हितचिंतक बन सकते हैं।

धर्म प्रसार के संयोजक अमरजीत ने बताया कि वर्ष 2024 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 साल पूर्ण हो जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्व स्पर्शी बनाने के लिए परिषद द्वारा हिंदू समाज के हर जाति के लोगों से संपर्क कर उन्हें हिंदू समाज व राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद देवरहवा बाबा के नागेन्द्र सिंह,अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, अजय दूबे वत्स, नागेन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

Business Scheme : इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना कारोबार, 15 लाख तक की मिलेगी मदद, जानें

Abhishek Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह ने पहाड़पुर गांव का किया दौरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट

Rajeev Singh

गोरखपुर BREAKING : मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, 4 अन्य अब तक फरार

Sunil Kumar Rai

पलटवार : ‘गरीबी सूचकांक रिपोर्ट सपा सरकार के कुशासन का दस्तावेजी सबूत है’, यूपी सरकार ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma

इलाज कराने में पूरा आर्थिक मदद दे रही योगी सरकार : मुख्यमंत्री ने भू-माफिया को लेकर दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!