खबरेंखेल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी : दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल ने सोशल मीडिया पर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी 23 नवंबर को प्रस्तावित शादी अब रद्द हो चुकी है।

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और संगीत जगत के लिए रविवार की दोपहर एक बड़ा भावनात्मक झटका लेकर आई। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और प्रसिद्ध संगीतकार पलाश मुछाल का रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। दोनों ने लगभग एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह घोषणा की कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है।

सांगली में 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी की तैयारियाँ काफी पहले से चल रही थीं और दो दिन पहले से रस्में भी शुरू हो चुकी थीं। लेकिन 23 नवंबर की शाम को अचानक शादी के टलने की खबर सामने आई थी। लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखने के बाद दोनों ने अब 17 दिन बाद स्थिति साफ कर दी है कि वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे।

मंधाना का भावुक संदेश

रविवार दोपहर 1:08 बजे स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं, इसलिए सच बताना आवश्यक हो गया था। उन्होंने कहा कि शादी आधिकारिक रूप से रद्द हो चुकी है और वह चाहती हैं कि यह मामला यहीं समाप्त माना जाए।
मंधाना ने लोगों से आग्रह किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए और उन्हें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दिया जाए।

उन्होंने आगे लिखा कि जीवन में उनका सबसे बड़ा उद्देश्य हमेशा देश का प्रतिनिधित्व करना रहा है। वह चाहती हैं कि आगे भी वह भारत के लिए लंबे समय तक खेलती रहें और देश के लिए ट्रॉफियां जीतती रहें। उन्होंने प्रशंसकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा—“अब आगे बढ़ने का समय है।”

पलाश मुछाल का बयान

मंधाना की पोस्ट के चार मिनट बाद, 1:11 बजे, पलाश मुछाल ने भी इंस्टाग्राम पर पुष्टि की कि उनकी शादी टूट चुकी है। उन्होंने मंधाना के फैसले का सम्मान करते हुए लोगों से शांत रहने और परिवारों को स्पेस देने की अपील की।

Related posts

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

जनपद के नए एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने संभाली कमान: जनसुनवाई और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा का तबादला, संकल्प शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक

Abhishek Kumar Rai

यूपी : राष्ट्रपति ने विधान परिषद में नारी शक्ति की कम संख्या पर जताई चिंता, सभी दलों को दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

सात समुंदर पार से भारत खींच लाई ब्रांड यूपी की धमक : रोमानिया समेत कई अन्य देशों के उद्यमी पहुंचे इंटरनेशनल ट्रेड शो

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!