खबरेंपूर्वांचल

UP Election 2022 : ‘सिर्फ बसपा पर भरोसा करें यूपी के वोटर,’ मायावती ने मतदाताओं से भावुक अपील की, गिनाईं उपलब्धियां

Uttar Pradesh : यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट कर बसपा को जिताने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

यूपी में जारी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के सातवें और अंतिम चरण में आज पूर्वांचल के 9 जिलों आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही तथा सोनभद्र की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक औसतन 21.55 फीसदी वोटिंग हुई है।

सबका हित होगा

सोशल मीडिया पर मायावती ने लिखा है, “यूपी में पूर्वांचल के 9 ज़िलों की 54 विधानसभा सीट पर आज 7वें व अन्तिम चरण के मतदान में वोटरों की भारी भागीदारी जरूरी ताकि आपके वोट की ताकत से छलावा व वादाखिलाफी आदि से मुक्त जनहित व जनकल्याण को समर्पित आपकी आजमाई हुई बीएसपी सरकार यहाँ बन सके, जिसमें ही सबका हित सुरक्षित।”

जनता पिस रही है

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “साथ ही, जातिवादी, साम्प्रदायिक, संकीर्ण, द्वेषपूर्ण व अहंकारी सोच से काम करने वाली सरकार से मुक्ति मिल सके जिसकी चक्की में यूपी की जनता पिछले 10 वर्षों से पिस रही है तथा ’अच्छे दिन’ के इंतजार में कभी सपा तो कभी भाजपा पर बेवजह भरोसा करती रही है। केवल बीएसपी पर ही भरोसा उचित।“

काम किया है

उन्होंने आगे कहा है, “बीएसपी का यूपी में पिछले चारों शासनकाल की ’बातें कम व काम अधिक’ का बेहतरीन रिकार्ड प्रत्यक्ष प्रमाणों के साथ जनता के सामने है। इसीलिए सर्वसमाज से अपील है कि ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ के संकल्प के साथ बेहतर यूपी बनाने का ईमानदार प्रयास जारी रखें।“

Related posts

कुशीनगर की प्रगति ने 10वीं में हासिल किया 93 प्रतिशत अंक : परिजनों और शिक्षकों का बढ़ाया मान

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 28 फरवरी से शुरू हुआ रोजगार मेला : 5 ब्लॉक में इन तिथियों पर लगेगा

Abhishek Kumar Rai

5.82 लाख मीट्रिक टन श्रीअन्न की खरीद करेगी योगी सरकार : देवरिया में इस फसल की होगी खरीदारी

Rajeev Singh

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Sunil Kumar Rai

भाजपा से नाराज हो गए नंद गोपाल गुप्ता नंदी ! जानें क्यों चर्चा में आया बंगला नंबर-6

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!