खबरेंनोएडा-एनसीआर

अब इस दिन खुलेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल : डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने जारी किया आदेश

Gautam Buddh Nagar : भारी बारिश और यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण 14 जुलाई तक बंद गौतमबुद्ध नगर के सभी बोर्ड के कक्षा बारहवीं तक के स्कूल 17 जुलाई को निर्धारित समय पर खुलेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह आदेश जारी किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेशानुसार जनपद में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को 14 जुलाई तक बंद रखा गया है।

15 जुलाई को महाशिवरात्रि और 16 जुलाई को रविवार का अवकाश होने के चलते सभी स्कूलों को 17 जुलाई को निर्धारित समय पर खुलेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से कड़ाई से इस आदेश का पालन करने के लिए कहा है।

दरअसल भारी वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जनपद गौतमबुद्ध नगर में नदी के किनारे स्थित गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने एवं उनको हर संभव मदद उपलब्ध कराने को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। जनपद के शहरी क्षेत्र में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के सभी बोर्ड के 12वीं तक के विद्यालयों को 14 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया था।

नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यमुना नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रभावित परिवारों को स्थाई आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने के लिए नोएडा सेक्टर 134, 135,136 में चार शरणालय बनाए गए हैं, जिसमें बाढ़ से प्रभावित ग्रामों के 1500 व्यक्तियों तथा 150 रेस्क्यू किए गए व्यक्ति प्रवास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शरणालय में प्रवास कर रहे परिवारों के व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री, खानपान, पीने योग्य पानी, साफ सफाई, लाइट तथा उन्हें स्वास्थ संबंधी सभी सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान तक लगभग 700 पशुओं को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यमुना नदी के समीप स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बचाव कार्य के लिए 4 एनडीआरएफ, 2 एसडीआरएफ एवं एक पीएसी टीम की लगाई गई हैं, जोकि निरंतर रेस्क्यू कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

Related posts

डीएम ने मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड का लिया जायजा : लोगों से की सतर्क रहने की अपील, जानें बीमारी के लक्षण

Sunil Kumar Rai

National Unity Day 2021 : सीएम ने चौरी-चौरा और काकोरी घटना को ऐसे किया याद, रैली को रवाना किया

Shweta Sharma

देवरिया के इस गांव में लगी डेढ़ दर्जन विभागों की चौपाल : किसानों को मिला मुफ्त डिकंपोजर, बीमार ग्रामीणों का हुआ फ्री इलाज

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

त्योहारों पर चाकचौबंद रहेगी देवरिया में व्यवस्था : पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने बताई तैयारी, पढ़ें

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : नदी में डूबने से शख्स की मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!