खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Chunav Deoria : 20 जोनल और 4 दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे निष्पक्ष चुनाव, पढ़ें नगर पंचायतवार नाम

Deoria News : नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित नगर निकायों के लिए 20 जोनल एवं 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

इसके अतिरिक्त 06-06 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आरक्षित रखा गया है। नामित इन अधिकारियों को अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया गया है।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) /जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने देते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्र देवरिया में 03 जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र एवं आरपी वर्मा नामित किए गए हैं।

इन क्षेत्र के लिए ही 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ यादव राम सहाय, राम श्याम सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, दिग्विजय यादव पशु चिकित्साधिकारी एवं सुधीर कुमार व रुद्रेश कुमार चौबे, राम रहस्य राज्य कर अधिकारी तथा देवेन्द्र सिंह यादव सहायक वन संरक्षक सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किए गए हैं।

गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी व जीएस वर्मा अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी नामित किए गए हैं।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में पशु चिकित्साधिकारी डॉ धोबी रौनक राजेश, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ योगेन्द्र कुमार, डॉ प्रभात कुमार राय, डॉ विशाल चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है।

गौरी बाजार नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार सिंह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी होंगे। डॉ कैलाश चन्द्र वर्मा व डॉ सिंहांसन प्रसाद आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी इस नगरीय क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।

रामपुर कारखाना के जोनल मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार प्रवक्ता सिविल राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट चक्रवर्ती नारायण मिश्र राज्य कर अधिकारी तथा डॉ धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी को नामित किया गया है।

रुद्रपुर नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट ध्रुव शुक्ला उप जिलाधिकारी रुद्रपुर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुज कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी व अभिषेक आनंद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी बनाये गये हैं।

भाटपाररानी नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय उप जिलाधिकारी भाटपाररानी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ ज्ञानंचन्द्र कुमार मौर्य व दुर्गेश सिंह आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी बनाये गये हैं।

सलेमपुर नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट अरुण कुमार उप जिलाधिकॉरी सलेमपुर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ सुनील कुमार पशु चिकित्साधिकारी व डॉ संजय कुमार चिकित्सा अधिकारी नामित किए गए हैं।

लार नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ सुनील कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भाटपाररानी व सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ सुरेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी व डॉ दुर्गेश वर्मा चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

मझौलीराज के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ श्याम नगीना राम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा डॉ सुनील कुमार व डॉ दिनेश कुमार मौर्य चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

भटनी नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ नागेन्द्र कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल किशोर तिवारी क्षेत्रीय वन अधिकारी व डॉ सजन राय चिकित्साधिकारी को नामित किया गया है।

बरियारपुर नगर निकाय के जोनल मजिस्ट्रेट उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रामधारी राम तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी हरिसरण मणि त्रिपाठी व डॉ गोविन्द कुमार वर्मा चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

पथरदेवा के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ राजेश मोहन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ अखिलेश कुमार सिंह व डॉ रुद्रपुर प्रताप सिंह चिकित्सा अधिकारी नामित किए गए हैं।

बैतालपुर के जोनल मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार चौधरी प्रवक्ता आर्किटेक्चर राजकीय पॉलिटेक्निक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ केशव प्रसाद व डॉ अभिषेक नारायण सिंह चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

तरकुलवा के जोनल मजिस्ट्रेट अबरार अहमद अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ एपीएन सिंह चिकित्साधिकारी व डॉ दिनेश कुमार चौरसिया क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी नामित किए गए हैं।

हेतिमपुर के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ दिनेश कुमार गौतम विभागाध्यक्ष विद्युत राजकीय पॉलिटेक्निक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ जितेन्द्र चौहान पशु चिकित्साधिकारी व डॉ शम्भू चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

मदनपुर के जॉनल मजिस्ट्रेट उमाशंकर प्रवक्तॉ आर्किटेक्चर राजकीय पालिटेक्निक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट ड संजीव प्रजापति पशु चिकित्साधिकारी व डॉ रवि प्रकाश आर्य चिकित्साधिकारी नामित किए गए हैं।

भलुअनी के जोनल मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिंह प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक राजकीय पॉलिटेक्निक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ राजेन्द्र चिकित्साधिकारी व डॉ राहुल कुमार कृष्णा गुप्ता चिकित्साधिकारी को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अतिरिक्त आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट के लिए जगदीश आर प्रभागीय निदेशक वन विभाग, सुनील कुमार गौतम प्रवक्ता आर्किटेक्चर राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया, राकेश कुमार शुक्ला सहायक अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग देवरिया, अतुल कुमार सिंह सहायक अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग देवरिया, अतुल कुमार ओझा संयुक्त निदेशक अभियोजन देवरिया, नरेन्द्र मोहन मिश्रा प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक्स राजकीय पालिटेक्निक देवरिया को नामित किया है।

उन्होंने अतिरिक्त आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए धनीराम बीज उत्पादन अधिकारी, संजय राय चकबन्दी अधिकारी, डॉ मुरारी चिकित्साधिकारी, अभय कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, अनिल कुमार सोनकर जिला प्रोबेशन अधिकारी तथॉ डा संजय कुमार गुप्ता उप जिला क्षय रोग अधिकारी को नामित किया है।

Related posts

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 53 आंगनवाड़ी भवनों का हुआ कायाकल्प : सीडीओ रवींद्र कुमार की लगन से हुआ संभव, जानें कैसे…

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, भगवान बुद्ध को ऐसे किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

बीजेपी नेता ने अधिवक्ता की नीयत पर उठाए सवाल : कहा-राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की हो रही नाकाम कोशिश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!