खबरेंदेवरिया

देवरिया में दुःखद घटना : मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ट्रेन के सामने कूदी, जांच में जुटी पुलिस

Deoria News : देवरिया जिले में एक दु:खद हादसे में पड़ोसी महिला के मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की नानी की तहरीर पर महिला के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र (Gauri Bazar Thana) की है। क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के ननटोला की रहने वाली मालती देवी पत्नी सुमेर का मोबाइल 4 दिन पहले चोरी हो गया था। मालती देवी ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी सोनाली चौहान (17 वर्ष) पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी।

सोनाली अपनी मां के साथ नाना भीमबली के घर रहती थी। पिता गुजरात में काम करते हैं। महिला की तहरीर पर जांच करने पुलिस गांव पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। इस वजह से वह तनाव में थी। उधर शिकायत देने के बावजूद मालती देवी नहीं रुकी और सोनाली पर लगातार आरोप लगाती रही।

चोरी के आरोपों से आहत होकर सोनाली ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

सोनाली की मौत के बाद उसकी नानी चंद्रावती देवी ने मालती देवी के खिलाफ तहरीर दी है। गौरी बाजार के थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई हो रही है। भटौली बुजुर्ग और आसपास के गांव में इस घटना की चर्चा आम है।

Related posts

Deoria News : देवरिया के नए सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने संभाला कार्यभार, आईआईटी और आईआईएम से की है पढ़ाई

Sunil Kumar Rai

डीएम ने जारी की देवरिया के अफसरों के कॉन्टैक्ट नंबर की लिस्ट : लोगों से किया ये अनुरोध

Shweta Sharma

17 सितंबर से देवरिया में शुरू होगा आयुष्मान भव: अभियान : हर गांव तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 101 गांवों के 42 मेधावियों का 8 अक्टूबर को होगा सम्मान, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Satyendra Kr Vishwakarma

उपलब्धि : देश में रोजाना हो रहा 20,000 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन, पीएम मोदी ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!