खबरेंराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध : जंग की जद से स्वदेश लौटे 15 हजार छात्र, 76 उड़ानें संचालित हुईं, इन देशों के जरिए हुई वापसी

New Delhi : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच भारत अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रहा है। इसके तहत अब तक 15920 छात्रों को स्वदेश लाया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) ने इस संबंध में जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि, “अब तक ऑपरेशन गंगा के तहत 15920 छात्रों को वापस लाया गया है। इस मिशन में 76 उड़ाने लगाई गईं।

इसमें –

  • रोमानिया से 6680 छात्र 31 फ्लाइट से वापस लौटे।
  • पोलैंड से 2822 छात्र 13 फ्लाइट से अपने वतन आए।
  • यूक्रेन से हंगरी पहुंचे 5300 छात्रों को नरेंद्र मोदी सरकार ने 26 फ्लाइट्स के जरिए इंडिया पहुंचाया।
  • केंद्र सरकार ने स्लोवाकिया पहुंचे 1118 छात्रों को छह फ्लाइट्स के जरिए स्वदेश पहुंचाया है।

6200 छात्र लौटे
इससे पहले 5 मार्च को जानकारी देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया था कि रोमानिया और मोल्दोवा के जरिए ऑपरेशन गंगा के तहत 6222 छात्रों को पिछले 7 दिन में वापस लाया गया है। जबकि 1050 छात्रों को अगले 2 दिन में उनके घर पहुंचाने का लक्ष्य है।

छात्र जाते हैं
बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 2 हफ्ते से युद्ध चल रहा है। रूस के हमलावर रुख से यूक्रेन तबाह है। यूक्रेनियन राष्ट्रपति दुनिया भर के देशों से मदद मांग रहे हैं। हमलों में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। यूक्रेन में भारत से हर साल हजारों की संख्या में छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जाते हैं।

दूसरे देशों के जरिए वापस ला रहे
रूस के अचानक हमले से इन सभी को वापस लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक छात्र की मौत भी हो गई है। सभी छात्रों को वापस लाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री यूक्रेन के सीमावर्ती देशों को पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और दूसरे देशों में पहुंच कर वहां से छात्रों को स्वदेश भेज रहे हैं।

Related posts

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से भाजपा जीतेगी अगला आम चुनाव : मंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Rajeev Singh

देवरिया में 10 BDO का वेतन रूका : सीडीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानें सभी ब्लॉक के नाम

Abhishek Kumar Rai

‘समय से जांच हो तो हारेगा कैंसर :’ डीएम ने लोगों से की अपील, जानें जानलेवा रोग के लक्षण

Harindra Kumar Rai

आयुष्मान योजना में यूपी को मिले दो अवार्ड : मुख्यमंत्री योगी की मॉनिटरिंग से हुआ संभव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!