उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : भाजपा नेता लखनऊ केंद्रीय एजेंसियों के साथ आते हैं : अखिलेश यादव

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Government) सरकार पर जमकर हमला बोला है।

शुक्रवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से घबराई और बौखलाई भाजपा सरकार यूपी चुनाव लडने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को साथ लेकर आई है। भाजपा के लोग नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले हैं। यह सौहार्द की सुगंध को नहीं पसंद करते हैं। यह कन्नौज और इत्र को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कन्नौज और इत्र को बदनाम कर रही है। जनता सब समझ रही है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करेगी।

टीम लेकर आते हैं

अखिलेश यादव बीते दिन कन्नौज में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से गठबंधन किया है। भाजपा ने ईडी, सीबीआई और आईटी के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी के दिल्ली के नेता जब लखनऊ आते हैं, तो अपने साथ केंद्रीय एजेंसियों को भी लेकर आते हैं। भाजपा इनको साथ लेकर चुनाव लड़ती है।

भाजपा का आदमी है

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कानपुर में पहले जिस इत्र व्यापारी के यहां छापा मारा गया, उसकी सीडीआर निकाली जाए तो पता चल जाएगा कि उसके संबंध किससे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक किस आधार पर उसका संबंध सपा से बता रहे थे। सच्चाई यह है कि वह भाजपा का आदमी है। सरकार बताए कि कानपुर में व्यापारी के पास इतना नोट कैसे आया? किन बैंकों से नोट निकाला गया? नोटबंदी पूरी तरह से फेल हुई। ऐसी जीएसटी लाई गई कि लोग पैसा इकट्ठा करने लगे हैं। इन्हीं सबसे खिसिया कर सरकार के इशारे पर एजेंसियों ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी के यहां छापा मारा है।

कन्नौज सुगंध की राजधानी है

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, बीजेपी को चिढ़ है कि सपा के नाम पर इत्र कैसे बन गया। मैं कन्नौज के लोगों से अपील करता हूं कि सच्चे फूलों का व्यापार करने वाले लोग झूठे फूलों को हटाए। कन्नौज सुगंध की राजधानी है। भाजपाई दुर्गंध को पसंद करते हैं। यहां का किसान और व्यापारी इत्र से जुड़ा हुआ है। समाजवादियों का इतिहास कन्नौज से जुड़ा हुआ है। यह गंगा-जमुनी संस्कृति से जुड़ा है। कन्नौज की जनता जयचंदो को पहचानती है। इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।

सीएम सोते रहे

उन्होंने आगे कहा, हिटलर के जमाने में तो प्रोपेगेंडा का एक विभाग होता था। लेकिन यहां पर पूरी भाजपा नफरत, दुर्गंध और झूठ फैलाने के लिए काम कर रही है। यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी यूपी के चुनाव को लेकर हर जुगाड़ अपना रही है। जिस अधिकारी को 2 दिन के बाद रिटायर होना था, उसे केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन देकर यूपी का मुख्य सचिव बना दिया। यहां बाबा मुख्यमंत्री सोते रहे।

टकरा रहे हैं

सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के डबल इंजन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश को डबल इंजन सरकारों से कोई लाभ नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी का एक रथ भाजपा के छह रथों पर भारी साबित हुआ है। इसीलिए भाजपा अब अनैतिक और अलोकतांत्रिक व्यवहार पर उतर आई है। 2022 में जनता इसके लिए उसे माफ नहीं करेगी।

Related posts

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : 6 महीने में 10 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करेगी योगी सरकार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिखाई देंगे बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

PUBG Killing in Deoria : देवरिया पुलिस ने मासूम संस्कार के हत्यारों को गिरफ्तार किया, PUBG खेलने के चक्कर में ली जान

Sunil Kumar Rai

रीजनल रैपिड रेल : 1100 इंजीनियर और 10000 मजदूर तैयार कर रहे भविष्य, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भाजपा के बूथ सत्यापन अधिकारियों की हुई कार्यशाला : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!