खबरेंदेवरिया

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Deoria News : गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने देवरिया में एक राजस्व लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है तथा उसका चालान कर दिया गया है। एंटी करप्शन टीम इससे पहले भी जनपद में कई रिश्वतखोर अवसरों को पकड़ चुकी है।

मामला जनपद के रुद्रपुर तहसील का है। रुद्रपुर तहसील में तैनात राजस्व लिपिक के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत की थी। इसके आधार पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की है। एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि नगवा गांव के निवासी रवि प्रकाश सिंह ने आरोपी लिपिक के खिलाफ शिकायत दी थी।

उन्होंने कहा था कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर राजस्व लिपिक मोटी रकम की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उन्हें लगातार तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने लिपिक की शिकायत एंटी करप्शन में की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर टीम ने प्लान बनाया और राजस्व लिपिक विनोद प्रताप सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

योजना के मुताबिक रिश्वत देने के लिए लिपिक को चाय की दुकान पर बुलाया गया था। वहां पीड़ित ने उसे ₹2000 का रंग हुआ नोट रिश्वत के रूप में दिया। पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने तुरंत आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लिपिक के दफ्तर से पीड़ित की जमीन की पैमाइश की फाइल भी कब्जे में ले ली है। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक मनोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, विजय नारायण, चंद्रभान मिश्र, शैलेश सिंह, रूपेश कुमार सिंह और कौशल राव शामिल थे।

Related posts

Lakhimpur Kheri Incident : पूर्व सीएम के पोते अंकित दास गिरफ्तार, एसआईटी को घंटों की पूछताछ में मिले ये सुराग

Sunil Kumar Rai

लर्निंग : एकेटीयू के छात्रों ने सीखी डाटा मैनेजमेंट की बारीकियां, एक्सपर्ट ने दी खास जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Abhishek Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बहू सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज किया, बेटे ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!