उत्तर प्रदेशखबरें

UP : योगी सरकार और अफसरों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यहां DM, SDM लड़ते हैं चुनाव, जानें मायने

Uttar Pradesh : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज इत्र नगरी कन्नौज में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “यह प्रेस पहले से ही तय थी और इसलिए आप लोगों से मैं बातचीत करना चाहता था। इधर लगातार पिछले कई दिनों से, पिछले महीने से यह सूचनाएं आ रही थी कि समाजवादियों के ऊपर छापे पड़ेंगे। कई बार अखबार में भी छोटी-छोटी, बड़ी-बड़ी खबरों में पढ़ने को मिलता था कि समाजवादियों के वहां छापे पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी बताए कि इतने बड़े पैमाने पर कैसे काला धन जमा हुआ?”

गलती कर दी

उन्होंने आगे कहा, “जिस भारतीय जनता पार्टी ने यह बताया कि नोटबंदी के बाद कालाधन खत्म हो जाएगा। जीएसटी के बाद व्यापार का सरलीकरण हो जाएगा। जो डिजिटल इंडिया का सपना दिखाया था वो भी फेल हो गया। ढूंढने गए थे समाजवादी पार्टी के पुष्प राज जैन को और खोज निकाला इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी पीयूष जैन को। अब अपनी इस गलती की खींज मिटाने के लिए इन्होंने फिर छापा मारा है, उन पुष्प राज जैन पर जिन्होंने समाजवादी इत्र बनाया है। इसके लपेटे में और भी कई व्यापारी लोग आ गए हैं।”

निष्पक्ष दिखाना चाहते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “क्योंकि अब इन्हें दिखाना है कि ये निष्पक्ष हैं और यह एक जगह छापा नहीं मार रहे हैं। यह भाजपा के लोग नफरत फैलाने वाले लोग हैं। मुझे वह दिन याद है, जिस समय समाजवादी विजय रथ गाजीपुर से चला और जब विजय रथ यात्रा समाप्त हुई, तो उसके बाद सुनने में आया कि दिल्ली से तीन काले कानून वापस हो गए। जनता के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने के लिए तैयार है।”

अफसर लड़ते हैं इलेक्शन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, “इनकी जो रैलियां हो रही है, बसों में लोगों को जबरदस्ती बिठाते हैं। इनके लेखपाल, इनके तहसीलदार, इनके SDM, इनके DM लगता है यह चुनाव लड़ रहे हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी की रैली हो तो सबसे पहले सूचना जिलाधिकारी को देनी पड़ती है।  जब जिलाधिकारी को सूचना आ जाती है, तो सबसे पहले रोडवेज की जितनी बसें हैं वह बुक की जाती हैं। उसके बाद जितनी भी प्राइवेट कॉलेज की बसें हैं, उनकी बसें बुक की जाती हैं। जो शहर के प्रतिष्ठित लोग हैं, उनको धमकाया जाता है। पुलिस कप्तान धमकाते हैं। उसके बाद बसें इकट्ठा होती हैं। कुछ जगह पैसा देकर मनरेगा के लोगों को लालच देकर कि आज तो केवल रैली में भाषण सुनना है और पेमेंट आपका हो जाएगा।”

घबरा गई है भाजपा

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “जो सरकारी रैलियां हो रही हैं, जिसमें जनता बेमन जा रही है। जाना नहीं चाहती है, लेकिन डरा कर ले जा रहे हैं। इनकी बसें खाली हैं। समाजवादी पार्टी को जो जनसमर्थन मिल रहा है, उससे ये लोग घबराए हुए हैं। घबराने वाले लोगों ने अपना छापे वाला आचरण पहली बार नहीं दिखाया है। याद कीजिए जिस समय बंगाल में चुनाव था। बंगाल में जब चुनाव हुआ था, तब दिल्ली की सभी संस्थाएं वहां पहुंच गई थीं। मुझे खुशी है कि बंगाल की जनता ने मतदान करके भारतीय जनता पार्टी का सफाया किया।”

नई सरकार आएगी

पूर्व सीएम ने हमला बोलते हुए कहा, “यह सरकार जाने वाली है। अगले वर्ष नई सरकार आने वाली है। इनकी यात्रा में जितनी भीड़ आ रही है, उतनी भीड़ तो चाउमिन के ठेले पर आ जाती है।” जब कमाई आधी हो जाएगी और महंगाई दोगुनी हो जाएगी, तो खुशहाली कैसे आएगी। यह सरकार सिर्फ लोगों के साथ छल कर रही है।”

Related posts

34 बच्चों पर नियुक्त 7 अध्यापक : शिक्षामित्र मिलीं गायब, भगवानपुर विद्यालय का हाल देख डीएम हुए हैरान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : संगठनों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिनाईं यह बड़ी वजहें

Sunil Kumar Rai

देवरिया : युवक ने मुख्यमंत्री योगी से की सड़क पर मवेशी बांधने की शिकायत, पुलिस ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

SIR में बेहतर काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर होंगे सम्मानित : डीएम दिव्या मित्तल ने बूथों का लिया जायजा, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सावधान, बोले- चुनाव में छल करेगी भाजपा

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!