खबरेंदेवरिया

पड़ताल : देवरिया के 3 विद्यालयों में नहीं मिला मानक के मुताबिक मिड डे मील, अध्यापक और शिक्षा मित्र मिले गायब, हुआ ये एक्शन

-सीडीओ ने 3 बीडीओ से विद्यालयों में मीनू के अनुसार भोजन एवं उसकी गुणवत्ता आदि की कराई जांच

-कमियां पाए जाने पर दिए आवश्यक निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को पूर्वान्ह 09:30 बजे समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से उनके विकास खण्ड के अन्तर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यम, कम्पोजिट विद्यालयों में एमडीएम के अन्तर्गत मीनू के अनुसार भोजन एवं उसकी गुणवत्ता आदि की जांच करायी। जिसमें कमियां पायी गयीं।

ब्लॉक बरहज के प्राथमिक विद्यालय रायपुर चकलाल में प्रमोद कुमार सहायक अध्यापक एवं रिंकू यादव शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाये गये थे, परन्तु व्यक्तिगत कार्य से चले गये थे। इस विद्यालय में तहरी चने के दाल के साथ बनायी जा रही थी, जो मीनू के अनुसार नहीं है।

कम्पोजिट विद्यालय बेलडाड, बरहज में मीनू के अनुसार तहरी बना था, परन्तु उसमें आलू एवं टमाटर नहीं डाला गया था।  

प्राथमिक विद्यालय बारामुकुन्द, भलुअनी में तहरी लकड़ी पर बाहर बनायी जा रही थी तथा परिसर के अन्दर हैण्डपम्प से बदबूदार पानी निकल रहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब रहने वाले अध्यापक एवं शिक्षा मित्र का आज का वेतन / मानदेय अवरूद्ध करते हुए कठोर कार्रवाई करायें।

मुख्य विकास अदिकारी ने कहा कि बीएसए मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन न बनाये जाने के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। जिला पंचायत राज अधिकारी बदबूदार पानी वाले हैण्डपम्प को तत्काल ठीक करायें।

Related posts

राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन कर सुलझाएंगे मामले : डीएम ने दिए आदेश, अभियोजन की बैठक में ये बोले एसपी संकल्प शर्मा

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, निवासियों को एक जगह मिलेगी ‘ट्रिपल डी’ सुविधा

Abhishek Kumar Rai

काम की खबर : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में इन जीवों से बचाव की मिलेगी जानकारी, आप भी जानें

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा- शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हब बनेगा जिला

Harindra Kumar Rai

इस एप में मिलेगी सड़क दुर्घटना की हर जानकारी : घायलों को मिलेगा फौरन इलाज, देवरिया में दर्ज हुए 800 हादसे

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम का सख्त आदेश : देवरिया में नहीं होगी अवैध शराब की बिक्री और तस्करी, टीमें गठित हुईं, शहर से गांव तक होगी चेकिंग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!