उत्तर प्रदेशखबरें

जो भी टाई-सूट में दिख गया, सरकार उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लेती है : अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

कानपुर के लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी ने शिक्षण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार किया। अब तक का सबसे भ्रष्ट वाइस चांसलर है। उसे भाजपा के लोग बचा रहे हैं। सरकारी शिक्षण संस्थाओं में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। लेकिन भाजपा शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाय और आगे न बढ़े।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वे घर बैठ गए हैं। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट का झूठा दावा करती है। सरकार को जो भी टाई सूट में दिख गया, उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लिया, एमओयू कर लिए। इससे पहले भी लाखों-करोड़ों का एमओयू किया गया था, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई, किसानों की आय दोगुना करने पर झूठ बोल रही है। शहरों में नाले भरे पड़े हैं। सीवर सफाई नहीं हुई। सड़कों पर सांड घूमते है। सीवर और नाले नदियों में गिर रहे हैं। क्या यही स्मार्ट सिटी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा और विधानसभा के बाहर कई बार भाजपा सरकार से मांग की है कि वह टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करे। भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है, क्योंकि सूची में सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े अपराधियों के नाम हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बहुत मजबूत हैं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है।

यादव ने कहा कि खटिक समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, लेकिन गिनती नहीं हुई। इसलिए हम चाहते हैं जातीय जनगणना हो जाए। जिससे सभी को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाए। भाजपा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही हैं। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाना है। भाजपा सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व डीजी एसएन चक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं पूर्व विधायक सतीश निगम की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related posts

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

Amrit Mahotsav : सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत वीरों और परिजनों को किया सम्मानित, उनके योगदान की दिलाई याद

Sunil Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने इन बच्चों संग मनाई होली : जमकर हुई मस्ती, एडीएम वित्त ने दिया तोहफा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Sunil Kumar Rai

शिवकुमार राजभर अध्यक्ष और माधुरी डीसीएफ की निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित : भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

Sadhana Gupta death : सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!