उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगी मुफ्त बिजली : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की बड़ी घोषणा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार ने प्रदेश के किसानों को 1 अप्रैल से नलकूप से सिंचाई करने के लिए मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। यानी अब यूपी के किसानों को सिचाईं करने के लिए किसी भी तरह का बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार इसका भुगतान अपन स्तर से करेगी। इससे अन्नदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी में 1585 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 15 करोड़ 85 लाख 50 हजार रुपये के चेक वितरित किया। इसके अलावा किसानों के लिए बड़ी घोषणा की।

यूपी में अब तक 45 हज़ार आवास मिले -केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी जिले के विकास खंड निंदूरा के बसारा गांव में कान्ति पार्क और विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण, विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे।

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना जब से शुरू हुई है, उस समय से अब तक 45 हजार को अपना आवास मिल चुका है। सीएम योगी सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देकर बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए एक और वादे को निभाया है।

केशव प्रसाद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
उप मुख्यमंत्री ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि अचानक चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया, फिर भी इसके बाद भी लोगों की भीड़ इस बात का सबूत है जनता कामों से खुश है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की किसान सम्मान निधि और उज्जवला योजना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज यूपी में गुंडे-बदमाश सलाखों के पीछे हैं। किसानों को खाते में धनराशि भेजी जा रही है। किसान को आराम मिल रहा है और दलालों से छुटकारा भी।

मेनिफेस्टो में बीजेपी ने किया था वादा
बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मेनिफेस्टो में बीजेपी मे किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। योगी सरकार ने बजट 2023-24 में किसानों को निजी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई के लिए बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट देने के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपये का इंतजाम किया था। इसी क्रम में छूट की शुरुआत की जा रही है।

Related posts

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : यूपी पुलिस के लाखों जवानों को मिलेगा बढ़ा भत्ता, सीएम योगी ने सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की

Harindra Kumar Rai

मोदी सरकार ने उज्जवला गैस की सब्सिडी बढ़ाई : सीएम योगी ने दिया धन्यवाद, अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना के विरोध में ‘आप’ का आंदोलन, पूरे प्रदेश में पीएम के लिए मांगा भीख

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : यूपी के कई समुदाय ओबीसी कैटेगरी में शामिल होंगे, सरकारी ठेकों में मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में फाग गीतों पर देर रात तक झूमे लोग : गायकों ने बांधा समां, कृषि मंत्री और विधायकों ने लिया हिस्सा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!