खबरेंदेवरिया

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने उत्तर प्रदेश शासन की अति महत्वूपर्ण योजना यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत टेक होम राशन (Take Home Ration-THR) विकास खण्ड गौरीबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण में पाया गया कि इस प्लांट में विद्युत की अर्थिंग का कार्य अवशेष है। इसके लिए मिशन प्रबंधक कंचलनता त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि इस कार्य को 02 दिन के अन्दर पूर्ण करायें।

इस प्लांट में लगभग 10 कुण्टल गेहूं खुले में रखा गया था, जिसमें से कुछ बोरियों को खोलकर देखा गया तो उसमें मिट्टी के धूल एवं कण पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि इसकी ठीक तरह से साफ-सफाई कराई जाए।

प्लांट में एओपी के सदस्यों को प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षण कराया जाना अवशेष है। सीडीओ ने इसी सप्ताह में प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने गेहूं के अतिरिक्त अन्य कच्ची सामग्री क्रय करते हुए प्लांट को 10 दिन के भीतर चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि के अन्दर प्लांट चालू नहीं कराया गया, तो संबंधित बीएमएम के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

प्लांट में महिलाओं के लिए चेन्जिंग रूम व बाथरूम बनाया गया है। प्लांट के सटे एक अतिरिक्त स्टोरेज की आवश्यकता बतायी गयी। इस संबंध में सीडीओ ने भूमि स्वामी से बात कर प्रशासन को सूचित कराने के आदेश दिए।

आधार कैम्प सप्ताह का किया गया है आयोजन : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि विकास भवन, देवरिया में स्थित प्रेरणा हाल में आधार कैम्प का आयोजन किया गया है। जहां आधार सेवा केन्द्र पर निवासी अपना आधार नामांकन और अपने आधार में सुधार / अपेडट करा सकते हैं।

आधार कैम्प सप्ताह के सभी 07 दिनों में सवेरे 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। आधार नामांकन मुफ्त है, लेकिन जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए रुपये 50/- का मामूली शुल्क और जनसांख्यिकीय अद्यतन के साथ या उसके बिना बायोमैट्रिक अद्यतन के लिए रुपये 100/- देय है।

Related posts

Hindi Diwas 2022 : देवरिया जिला पंचायत सभागार में बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा- विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिंदी

Abhishek Kumar Rai

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, कुशीनगर समेत पूर्वांचल में बदलेगा शिक्षा का स्तर, 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

डायट रामपुर कारखाना में मोबाइल पर पिक्चर देखता मिला लिपिक : तीन कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित, डीएम ने प्राचार्य पर लिया एक्शन

Harindra Kumar Rai

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

BJP Sankalp Patra-2022 : भाजपा ने संकल्प पत्र में कृषि और किसानों के लिए किए बड़े वादे, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!