खबरेंदेवरिया

रोटरी क्लब देवरिया ने इन बच्चों संग मनाई होली : जमकर हुई मस्ती, एडीएम वित्त ने दिया तोहफा

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) ने मंगलवार को राजकीय बाल सदन के बच्चों के साथ होली मिलन का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी राजस्व नागेंद्र सिंह थे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने होली से संबंधित गाने गाए और डांस कर होली का आनंद लिया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने कहा कि होली का यह त्यौहार इन बच्चों के साथ मनाने में बहुत ही सुखद अनुभूति होती है और रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल अनवरत कई वर्षों से लगातार उनके साथ होली के त्योहार को मनाता आ रहा है।

अखिलेंद्र शाही ने एवं मुख्य अतिथि ने बच्चों को उपहार के पैकेट दिए, जिसमें रंग अबीर पिचकारी और खाने पीने की चीजों के साथ अन्य सामान भी था। कार्यक्रम में रोटेरियन राजेंद्र जायसवाल ने अपने मधुर गानों से कार्यक्रम की शोभा बनाए रखी।

होली के इस कार्यक्रम में रोटेरियन आशुतोष मरोदिया, मयंक अग्रवाल, सुमित राजगढ़िया, शरद अग्रवाल, कपिल सोनी, अरुण बरनवाल, मुरली सिंह, लालजी गुप्ता, बृजेश सिंह राजा आदि रोटेरियन उपस्थित थे।

Related posts

88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए सरकार संकल्पित : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Sunil Kumar Rai

परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना : सीएम योगी

Swapnil Yadav

मोदी सरकार ने उज्जवला गैस की सब्सिडी बढ़ाई : सीएम योगी ने दिया धन्यवाद, अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में उठाई आवाज, सलेमपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की

Abhishek Kumar Rai

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!