खबरेंदेवरिया

शिवकुमार राजभर अध्यक्ष और माधुरी डीसीएफ की निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित : भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Deoria News : जिला सहकारी संघ लिमिटेड डीसीएफ देवरिया (DCF Deoria) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी डीडीओ रविशंकर राय की देखरेख में हुआ।

इसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के जिला मंत्री शिवकुमार राजभर का अकेले नामांकन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीन लोगों दिनेश पाण्डेय, अम्बुज शाही और माधुरी द्विवेदी पत्नी संजीत धर द्विवेदी ने नामांकन किया था, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के इन लोगों से बातचीत करने के बाद दिनेश पाण्डेय और अम्बुज शाही ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने माधुरी द्विवेदी पत्नी संजीतधर द्विवेदी को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।

इन लोगों के डीसीएफ का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह के नेतृत्व में खुशी व्यक्त करते हुये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी डायरेक्टर्स का माला पहना और मिठाई खिला स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, अंगद तिवारी, अजय उपाध्याय, अंकुर राय, सीपी सिंह सैंथवार, विशम्भर मिश्रा, नवीन शाही, सुमेश्वर नाथ तिवारी, विजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, संतोष चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, विजय पाण्डेय, नीरज शाही, विनय पाण्डेय, कामेश्वर तिवारी, दिनेश पाण्डेय, राकेश राजभर आदि रहे।

राजभर समाज ने व्यक्त किया खुशी
भाजपा के जिलामंत्री शिवकुमार राजभर के डीसीएफ का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष ध्रुवपाल मास्टर राजभर के नेतृत्व में खुशी व्यक्त किया और कहा कि पिछड़े समाज का सम्मान केवल भाजपा करती है। इसका प्रमाण है कि एक सामान्य राजभर परिवार के बेटे को भाजपा ने डीसीएफ जैसी महत्वपूर्ण संस्था का अध्यक्ष बना दिया।

खुशी व्यक्त करने वालो में रामदास राजभर, हरेराम राजभर, राकेश राजभर, चुनमुन राजभर, बीरबल राजभर, रामशंकर राजभर, सर्वजीत राजभर, अंकित राजभर, आदित्य राजभर, विजय राजभर, बलराम राजभर, एडवोकेट रामजनम राजभर, जितेंद्र राजभर, धीरेंद्र राजभर आदि रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर गायब मिले कई डॉक्टर और कर्मचारी, डिप्टी सीएमओ ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

बारिश से बेहाल देवरिया : शहर की सड़कें जलमग्न हुईं, डीएम ऑफिस और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसा पानी, जल निकासी के लिए बन रहा नाला टूटा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में डबल मर्डर : तीसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बंपर भर्ती : सभी ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के लिए 13 अक्टूबर से लगेगा कैंप, जानें योग्यता और शर्तें

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ईचौना टूर्नामेंट में युवा क्रिकेट क्लब ने चकरवा को 52 रन से हराया, विजय यादव बने मैन ऑफ दी मैच

Rajeev Singh
error: Content is protected !!