खबरेंराष्ट्रीय

Nupur Sharma : नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, इस वजह से हुआ एक्शन

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में उसके अधिकारियों के समक्ष चार बार पेश होने में विफल रहीं नूपुर शर्मा के खिलाफ शनिवार को लुकआउट नोटिस जारी किया।

शर्मा की टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल के कई भागों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। अधिकारी ने कहा कि शर्मा एमहर्स्ट स्ट्रीट और नारकेलडांगा थानों के अधिकारियों की तरफ से जारी समन पर पेश होने में विफल रही हैं।

लुकआउट नोटिस जारी किया गया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘‘दो बार समन जारी करने के बावजूद हमारे अधिकारियों के समक्ष पेश होने में विफल रहने के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ आज लुकआउट नोटिस जारी किया गया।’’

दो थानों से जारी हुए समन
उन्होंने बताया कि दोनों थानों की ओर से शर्मा को दो-दो बार समन जारी किया गया था। शर्मा के खिलाफ पिछले महीने दोनों थानों में मामला दर्ज होने के बाद समन जारी किये गए थे।

वक्त मांगा था
शर्मा ने कोलकाता का दौरा करने के दौरान उन पर हमला होने की आशंका जताई थी और पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। बीते दिन सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा था।

Related posts

सूचना प्रसारण मंत्रालय की चेतावनी : सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने से बाज आएं टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Sunil Kumar Rai

तरकुलवा हत्याकांड : पुलिस ने दूसरी बच्ची का शव गंडक नदी से बरामद किया, परिवारवालों को फंसाने के लिए मां ने ली बेटियों की जान

Sunil Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 : नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए 3 अगस्त को होगा कार्यक्रम, डीएम ने दो अफसरों को दी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

अब्बास अंसारी की फिर बढ़ीं मुश्किलें : सीजेएम कोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज

Rajeev Singh

BIG NEWS : लापरवाही बरतने पर तहसीलदार रुद्रपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम ने 4 सीआरओ से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!