खबरेंदेवरिया

देवरिया में प्रति हेक्टेयर 57 कुंतल धान की हुई पैदावार : डीएम एपी सिंह की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को ग्राम पंचायत खोराराम में धान फसल कटाई का आयोजन किया गया। इस कटाई के माध्यम से जनपद में प्रति हेक्टेयर धान की औसत उपज 57 कुंतल आंकलित की गई है। इस आंकड़े का उपयोग जनपद में कुल धान उत्पादन का आंकलन करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्षतिपूर्ति देने एवं दैवीय आपदा की स्थिति में फसल को होने वाली क्षति का मुआवजा देने में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है। एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों में धान खरीद प्रारंभ होगी। जनपद में 136 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये है। उन्होंने जनपद के समस्त कृषकों को शुभकामनाएं दी और अतिरिक्त उत्पादन को सरकारी धान क्रय केंद्र पर विक्रय करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रभारी सांख्यकीय अधिकारी, आयुक्त कार्यालय, प्रवीण चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में ली बच्चों की क्लास, शिक्षा का बताया महत्व
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज खोराराम के सतई टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने छात्रों से सीधा संवाद किया और सामान्य ज्ञान तथा गणित से जुड़े सवाल किए।

डीएम ने बच्चों की क्लास भी ली और गणित के सवाल हल करने के तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया तथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने डीएम को अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 50 विद्यार्थियों का नामांकन है, जिसके सापेक्ष दो सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र तैनात है। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और मिड डे मील के विषय में भी बच्चों से जानकारी लीं। डीएम ने कायाकल्प के अंतर्गत हुए कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया और सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विद्यालय में सहायक अध्यापक राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रियंका गुप्ता, शिक्षा मित्र अंजू चौहान मौजूद थी।

Related posts

BREAKING : शाहपुर ग्राम प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, चयन में अनियमितता पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

मोदी सरकार ने 8 वर्षों में उठाये ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम : अमित

Sunil Kumar Rai

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Sunil Kumar Rai

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sunil Kumar Rai

डीएम ने पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों से की बात : सौंपा पासबुक और हेल्थ कार्ड, इन बच्चों को मिलती है मदद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!