खबरेंदेवरिया

पीएम मोदी को देश की जनता प्यार करती है : पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने संत विनोबा पीजी कॉलेज के सभागार में सेमिनार का आयोजन छात्रों के बीच किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक मोदी@20 पर परिचर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद बस्ती अष्टभुजा शुक्ला शामिल हुए।

निरन्तर सत्ता सौंप रही है

सेमिनार को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद शुक्ला ने कहा कि मोदी देश के विकास के लिए और देश को आत्मनिर्भर बनाने के अथक परिश्रम कर रहे हैं। मोदी विजनरी लीडर हैं। गांव से आते हैं। गरीब घर में पैदा हुए। विकास के एजेंडे पर काम करते हैं, इसलिए उन्हें देश की जनता प्यार करती है। यही वजह है कि विकास के लिए जनता उन्हें निरन्तर सत्ता सौंप रही है।

उठाने की हिम्मत नहीं है

मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की देन से आज भारत का पूरे विश्व में साख बढ़ा है। अब भारत की तरफ किसी देश की आंख उठाने की हिम्मत नहीं है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल एवं मजबूत नेतृत्व हमारे देश के पास है। जो जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। पूर्व सांसद ने भारत के वैश्विक पहचान के वर्तमान स्वरूप के लिए मोदी के योगदान को उपस्थित छात्रों के सामने विस्तृत रखा।

जानकारी दी गई है

मुख्य वक्ता संत विनोबा पीजी कालेज के अंग्रेजी के प्रोफेसर वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि पुस्तक मोदी@20 में गुजरात के 12 साल मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री रहते 8 वर्ष पूर्ण करने के दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल और योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है। पूरी पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल के सफर को बहुत खूबसूरती से बताया गया है।

बताया गया है

इस पुस्तक को पांच भागों में बांटा गया है। जिसमें नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को सशक्त बनाने के साथ ही आर्थिक मोर्चे में भारत ने किस तरह प्रगति की, उसे लेकर बताया गया है। मोदी@20 में भारत के राष्ट्रवाद और भारत की ताकत के साथ ही सबका साथ सबका विकास करते हुए देश के बदलाव को लेकर बताया गया है। देश में किस तरह से बदलाव हुए और विश्व में भारत की ताकत कैसे बढ़ी बताया गई है।

ये रहे मौजूद

सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने तथा संचालन भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने किया। सेमिनार में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, प्रोफेसर अशोक सिंह, डॉ. भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक मिश्र, डॉ. चंद्रेश बारी, श्री निवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन सोनकर, राहुल शास्त्री, मंतोष मौर्य, पुनीत सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजन मल्ल, रत्नेश्वर गर्ग, जुगुल किशोर तिवारी आदि रहे।

Related posts

चिंताजनक : यूपी के 19 जिलों में हुई 40 प्रतिशत से कम बारिश, सीएम योगी ने किसानों को दिलाया यह भरोसा, जानें सरकार की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

मिशन कायाकल्प में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक : बीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, डीएम ने लगाई फटकार

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : बरहज में अवैध खनन पर पूणेन्दु तिवारी ने प्रशासन को घेरा, डीएम ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

कस्तूरबा विद्यालय में धांधली : सीडीओ ने यूपीपीसीएल पर कार्रवाई का दिया आदेश, जांच कमेटी गठित की

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने लहूलुहान किया, थाने से एक किलोमीटर दूर हुआ वाकया

Abhishek Kumar Rai

चाइल्ड लेबर्स के लिए योगी सरकार ने शुरू की बाल श्रमिक विद्या योजना : इन 20 जिलों के हजारों बच्चों को मिल रहा लाभ, अब 75 जनपदों…

Shweta Sharma
error: Content is protected !!