खबरेंनोएडा-एनसीआर

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Gautam Buddh Nagar : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में एवं अवनीश सक्सेना, जनपद न्यायाधीश, गौतबुद्ध नगर के दिशानिर्देशन में 4 अगस्त, 2022 को जिला कारागार में प्रदीप कुमार कुशवाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अध्यक्षता में जेल अदालत का आयोजन किया गया।

86 फाइलें निपटाई गईं
जेल अदालत में प्रदीप कुमार कुशवाहा ने 86 पत्राविलयों का निस्तारण किया। जिला कारागार में निरुद्ध गरीब व असहाय ऐसे बंदीगण जिनके मुकदमों में पैरवी करने वाला कोई नहीं है तथा वह बंदी छोटे-छोटे आपराधिक मामलों में काफी लंबे समय से निरुद्ध हैं, ऐसे बंदियों को चिन्हित करते हुए तथा न्यायालय से चिन्हित प्रार्थना पत्रों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में आयोजित जेल अदालत में 86 फाइलों का निस्तारण किया गया।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी
इस विशेष लोक अदालत में प्रदीप कुमार कुशवाहा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय गौतमबुद्ध नगर के साथ अवनीश राठी कोर्ट मोर्हियर व शशांक गुप्ता न्यायालय लिपिक, अरुण प्रताप सिंह, अधीक्षक जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर एवं बंदीगण उपस्थित रहे। संबंधित सूचनाएं सचिव पूर्णकालिक शिवानी त्यागी ने उपलब्ध कराईं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने मीडिया को यह जानकारी दी।

Related posts

अच्छी खबर : एक महीने में देवरिया में शुरू होंगे 13 नए आंगनवाड़ी केंद्र, सीडीओ ने कार्यों की समीक्षा कर दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : जारी वित्तीय वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई, कमेटी तय करेगी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

रूस-यूक्रेन युद्ध : जंग की जद से स्वदेश लौटे 15 हजार छात्र, 76 उड़ानें संचालित हुईं, इन देशों के जरिए हुई वापसी

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 30000 सोलर पंप लगाएगी योगी सरकार : 75 जिलों के किसानों को मिलेगा ये खास तोहफा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने देखी तैयारी, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, सांसद बोले- हर कार्यकर्ता 10 पौधे लगाए

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!