खबरेंदेवरिया

डीएम की सख्त चेतावनी : जारी वित्तीय वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई, कमेटी तय करेगी जिम्मेदारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है।

उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा आवंटित बजट 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से व्यय कर अवशेष धनराशि नियमानुसार समर्पण किए जाए। इसके साथ ही समस्त विभागों में स्वीकृत/ निर्माणाधीन परियोजनाओं में बजट डिमांड/ एनओसी से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया जाए।

डीएम जेपी सिंह ने कहा है कि जानबूझकर धनराशि व्यय किए जाने में हीला-हवाली करने वाले कर्मचारी/ अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारण करने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग और जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय शामिल किये गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि किसी कर्मचारी/अधिकारी की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण बजट का समर्पण होता है, तो उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 3 वाहन चोरों से 15 बाइक बरामद किया, टीम को पुरस्कृत करेंगे डीआईजी, जानें एसपी संकल्प शर्मा ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बनीं हितचिंतक : निवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की, एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ेगा विहिप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का नवनियुक्त कर्मियों को संदेश : सरकारी सेवा में आकर बंद न करें प्रैक्टिस, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए…

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को मौका देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने की घोषणा और बताई वजह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!