खबरेंदेवरिया

देवरिया में खास होगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने देखी तैयारी, दिए ये आदेश

Deoria News : आगामी 21 जून को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीएम ने कहा कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 6:00 से 8:00 तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि योग मानवता की अमूल्य धरोहर है। इससे स्वस्थ तन, मन के साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलती है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। अभियान के तहत जनपद में संचालित समस्त योग संस्थान, स्वयं सहायता समूह, गायत्री परिवार, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी आदि संस्थानों के समस्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का सहयोग योगाभ्यास कराने हेतु लिया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के सभी योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक ग्रामीण स्तर पर योग के प्रसार के लिए सार्वजनिक स्तर पर योगाभ्यास कराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित समस्त विभाग एवं संस्थानों, ब्लॉक एवं नगर निकायों में योग सप्ताह के अंतर्गत नियमित योग सत्र का आयोजन होगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ है जो वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को प्रतिध्वनित करता है।

डीएम ने कहा कि सभी आवश्यक प्रबंध व तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित होनी चाहिये। किसी भी दशा में व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इससे जुड़े सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्वों के अनुरुप सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने योगाभ्यास करने वालों के लिये बैठने आदि की समुचित व्यवस्था भी किये जाने को कहा। उन्होंने योग प्रशिक्षार्थियों से भी अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपनी सुविधानुसार अपने बैठने के लिये चटाई आदि भी ला सकते हैं।

योगाभ्यास के दिन ट्रैफिक प्लानिंग किये जाने और उसका जन सामान्य में प्रचार प्रसार कराये जाने का भी आदेश उन्होंने दिया। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को जन जागरुकता हेतु लोगों में योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रचार प्रचार कराये जाने को भी कहा। डीएम ने आमजन से भी अपेक्षा किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस दिन रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में 21 जून को योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायें।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त नागेन्द्र सिंह, एएसपी राजेश सोनकर, डीडीओ रविशंकर राय, ईओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह , क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश चौरसिया सहित विभिन्न अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deepawali 2021: सीएम योगी ने वनटांगिया को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया, 70 साल बाद मिलीं सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

PFI Ban : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI और उससे जुड़े संगठनों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया, आतंक कनेक्शन पर हुआ एक्शन, सरकार ने बताई ये वजहें

Rajeev Singh

देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ देवरिया का वातावरण : डीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, देखें Video

Harindra Kumar Rai

विद्यार्थी परिषद ने बीएसए देवरिया को दिया ज्ञापन : शैक्षिक संस्थानों पर नहीं हुई कार्रवाई तो…

Sunil Kumar Rai

डीएम ने पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों से की बात : सौंपा पासबुक और हेल्थ कार्ड, इन बच्चों को मिलती है मदद

Sunil Kumar Rai

यूपी : संकल्प पत्र के शब्दों को मंत्र मानकर काम करेगी योगी सरकार, ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ पर रहेगा खास ध्यान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!