खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, सांसद बोले- हर कार्यकर्ता 10 पौधे लगाए

Deoria News : जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mukherjee) के बलिदान दिवस पर गुरुवार को भाजपा ने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस 6 जुलाई तक चलेगा।

जिला पंचायत परिसर स्थित पार्क में अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (MP Dr. Ramapati Ram Tripathi),जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam), विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi), जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने आम, कटहल, श्रीफल, नींबू, अमरूद का वृक्षारोपण कर किया।

केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती। भाजपा के कार्यकर्ता समाज मे रचनात्मक, सकारात्मक और उपयोगात्मक काम पूरे वर्ष करते रहते हैं। इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण के संकट से गुजर रही है। इसीलिए अपने पित्र पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक भाजपा के हर कार्यकर्ता सभी बूथ पर कम से कम 10 फलदार वृक्ष लगाएंगे।

वृक्षारोपण बहुत ही नेक कार्य है

उन्होंने आगे कहा कि लगाये वृक्षों का संरक्षण, संवर्धन हो इसके लिये एक वृक्ष को एक कार्यकर्ता गोंद लेगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर लोगों से सम्पर्क करके वृक्षारोपण करने के लिये जागरूक भी करेंगे, ताकि दूषित हो रहे पर्यावरण संकट से उबरा जा सके। वृक्षारोपण बहुत ही नेक कार्य है।

6 जुलाई तक चलेगा

वृक्षारोपण अभियान संयोजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान सभी मंडलों में शुरू हो चुका है। यह 6 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, रामशंकर निषाद, संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, राजू मणि, नित्यानंद पाण्डेय, जितेंन्द्र सिंह, पूनम शर्मा, अर्चना पाण्डेय, रामदास मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेन्द्र विक्रम सिंह, रत्नेश्वर गर्ग, राजेश कुशवाहा, गंगा शरण पाण्डेय, तुषार मिश्र, रिंकू सिंह, संतोष चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, तेज बहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, यशवंत शाही, राहुल कुमार, शुभम मणि त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, प्रवीण निखर आदि मौजूद रहे।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में 61 फीसदी लोगों को मिला कोरोना का टीका, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तेज हो वैक्सीनेशन

Shweta Sharma

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Andrew Symonds dies : आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

Sunil Kumar Rai

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने का एक्शन प्लान तैयार : 15 जिलों के उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

Rajeev Singh

यूपी : संकल्प पत्र के शब्दों को मंत्र मानकर काम करेगी योगी सरकार, ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ पर रहेगा खास ध्यान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!