खबरेंनोएडा-एनसीआर

आज फिर बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल : जिला प्रशासन ने बताई ये बड़ी वजह

Gautam Buddh Nagar : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात खराब हैं। यूपी की आर्थिक नगरी गौतमबुद्ध नगर में भी जलप्रलय और जलभराव से आम जनजीवन बेहाल है। इसको देखते हुए नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में आज, 26 जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह से जारी निर्देश में कहा गया है, ‘भारी वर्षा और जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने आदेश दिए हैं कि गौतमबुद्ध नगर में 26 जुलाई को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूलों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।’

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया गांवों का दौरा
यमुना एवं हिंडन नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर स्तर पर अपनी अपनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा अपने भ्रमण के दौरान हिंडन नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामों में पहुंचे, जहां पर उन्होंने ग्रामों का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिंडन नदी के जल स्तर पर निरंतर पैनी नजर रखी जाए और प्रभावित ग्रामों से लोगों को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित अस्थाई आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ग्रामीणों से भी अपील की है कि वह भी स्वयं सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं, घबराने की जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद आपको मुहैया कराई जाएगी।

डीएम ने इस अवसर पर ग्राम छिजारसी, चोटपुर, हैबतपुर में बनाए गए सुरक्षित अस्थाई आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया, जहां पर हिंडन नदी के बड़े जल स्तर से प्रभावित ग्रामों के लोगों को सुरक्षित रखा गया है। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थलों में रह रहे लोगों से वहां पर मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में बहुत ही गहनता के साथ जानकारी प्राप्त की।

लोगों ने बताया कि आश्रय स्थलों में उनको सभी मूलभूत सुविधाएं बहुत अच्छे ढंग से प्राप्त हो रही हैं। जिलाधिकारी ने सुरक्षित आश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा आश्रय स्थलों में प्रवास कर रहे लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं, खानपान, रहन सहन, साफ सफाई, बिजली, पानी तथा मेडिकल संबंधित सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं, इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

इस अवसर पर डीसीपी अनिल कुमार यादव, एसीपी पुलिस, उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारत में बन रही जानलेवा कफ सिरप ! गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल, उत्पादों को बताया खतरनाक

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के गांवों को सक्षम बनाएंगे मुख्यमंत्री योगी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए बना खास प्लान, जानें

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आंकड़ों से विकास की राह बनाने वाले प्रो महालनोबिस का मनाया गया जन्मदिन, पढ़ें उनकी उपलब्धियां

Abhishek Kumar Rai

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Satyendra Kr Vishwakarma

Swami Vivekananda : भारत विकास परिषद देवरिया के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Satyendra Kr Vishwakarma

Deepawali 2021 : लौट रहा अयोध्या का गौरव, हर साल 5 करोड़ पर्यटक आएंगे रामनगरी, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Shweta Sharma
error: Content is protected !!