खबरेंदेवरिया

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने वाली रेडक्रॉस एम्बुलेंस का लोकार्पण बुधवार को कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:30 किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस एंबुलेंस के उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने एंबुलेंस का निरीक्षण किया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही से एम्बुलेंस के विषय में जानकारी प्राप्त की। अखिलेन्द्र शाही ने उन्हें एम्बुलेंस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई और बताया कि इस एम्बुलेंस को नगर पालिका परिषद देवरिया के सहयोग से चलाया जाएगा।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नगर पालिका देवरिया परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर निवासियों को इस एंबुलेंस की सेवा निःशुल्क दी जाएगी। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, देवरिया एवं नगर पालिका परिषद, देवरिया के संयुक्त तत्वधान में नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा हेतु मोबाइल नंबर 7905839765 पर संपर्क किया जा सकता है। एंबुलेंस की सेवा 24×7 निःशुल्क दी जाएगी। सेवा नगर पालिका क्षेत्र से बाहर जाने पर तेल का शुल्क देय होगा।

जिलाधिकारी देवरिया ने एंबुलेंस सेवा के प्रारंभ के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया सराहना की। कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य रवि कांत मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवाल, सुमित मिश्रा, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, डॉक्टर संजय गुप्ता, गिरजेश मिश्रा, साहू विशाल कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, देवव्रत पांडे, रमेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया और कुशीनगर से गुजरेगा Gorakhpur Siliguri Expressway : 25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Satyendra Kr Vishwakarma

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा, पुलिस भाइयों को बाधेंगी राखी, बैठक कर बनी योजना

Shweta Sharma

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

कोरोना को लेकर सीएम योगी सख्त : टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को दिए ये आदेश

Rajeev Singh

BIG NEWS : पेंशन स्कीम के अटके आवेदनों और आधार वेरीफिकेशन पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दी अंतिम चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने 5 मामलों में क्विक रिस्पांस टीम गठित की : एसपी संकल्प शर्मा संग सदर तहसील में सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh
error: Content is protected !!