खबरेंदेवरिया

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Deoria News : “भाजपा निश्चित रूप से एमएलसी का चुनाव जीत रही है। हमको मेहनत करके वोट प्रतिशत को बढ़ाना है, जिससे जीत का अंतर अधिक से अधिक रहे। 30 जनवरी को विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें तीन सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो सीटें शिक्षक क्षेत्र की हैं। भाजपा पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है। इन चुनावों में सभी सीटों पर भाजपा प्रचण्ड मतों से चुनाव जीत रही है।”

ये बातें सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा बैतालपुर मण्डल के ब्लॉक सभागार में आयोजित स्नातक मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं, ताकि इस चुनाव में रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त हो। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह हैं।

सभी मतदाताओं से आग्रह है कि भाजपा की सुनिश्चित हो, जीत को ऐतिहासिक बनाना है। भाजपा का जो विजय अभियान 2014 में प्रदेश से शुरू हुआ, उसको इस चुनाव में ही नहीं आगे के अन्य चुनाव में भी जारी रखना है। सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे। कोई भी मतदाता ऐसा नहीं हो जिस तक पार्टी की अपील न पहुंचे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह बहुत ही जुझारू एवं संघर्षशील व्यक्ति हैं। वो हमेशा स्नातकों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी जीत से भाजपा के हाथ को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने तथा संचालन स्नातक चुनाव ब्लॉक संयोजक धनुषधारी मणि ने किया।

सम्मेलन को श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, उमेश मल्ल, गिरिजेश मणि, अम्बिकेश पाण्डेय, सतेन्द्र मणि, गंगा शरण पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, जय प्रकाश मणि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से राजेश निषाद, नीलरतन जायसवाल, गिरिजेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, मनोज यादव, शुभम मणि त्रिपाठी, अनिल मणि, राहुल कुमार, राजू मणि, मनीष पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, राहुल मणि, रमेश श्रीवास्तव, मारकंडेय मणि, प्रमिला सिंह, गोविन्द आदि रहे।

Related posts

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai

राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पंप का तोहफा देगी सरकार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

Harindra Kumar Rai

DEORIA : गौरी बाजार में मामूली कहासुनी में पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा : और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Satyendra Kr Vishwakarma

उपलब्धि : गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति, टॉप 3 में जगह बनाने वाले पहले एशियाई

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!