खबरेंराष्ट्रीय

दुःखद : जम्मू में ITBP और पुलिस के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 7 शहीद, 8 की हालत नाजुक

Jammu : जम्मू के पहलगाम में 37 आईटीबीपी जवानों और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक सिविल बस नदी में गिर गई। यह बस सैनिकों को लेकर चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। माना जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था और चालक के नियंत्रण खोने से यह दुःखद हादसा हुआ।

7 शहीद हुए

इस घटना में अब तक 7 आईटीबीपी कर्मियों के शहीद होने की जानकारी है। जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायलों का इलाज अनंतनाग में किया जा रहा है।

अस्पताल में इलाज चल रहा है

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक एसएल थाओसेन ने कहा, “दुर्घटना में हमारे 7 जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल 8 जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। अन्य का अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।” ITBP के एक अधिकारी ने कहा, “हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और आपदा प्रबंधन की टीमों को बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।”

घटना पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी जवानों के शहीद होने की सूचना से मन आहत है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से हटा दिया गया था

सभी ITBP जवानों और जम्मू-कश्मीर के दो पुलिस कर्मियों को 11 अगस्त को समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से हटा दिया गया था। अमरनाथ यात्रा 29 जून को जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ सेना और स्थानीय पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया कराने में जुटी है। हिमालय के ऊपरी भाग में स्थित अमरनाथ तीर्थ यात्रा पहलगाम और बालटाल के जुड़वा मार्गों से आयोजित की जाती है।

चालक का बस से नियंत्रण खो गया

ITBP के पीआरओ विवेक कुमार पांडे ने बताया कि जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे। तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया, जिससे बस 60 मीटर नीचे खाई में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे, जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 7 जवानों की मृत्यु हुई है।

हर संभव मदद करेंगे

उन्होंने कहा कि ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे।

Related posts

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने दो थानों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार : विधानसभा में दी बिजली से जुड़ी ये बड़ी जानकारी

Rajeev Singh

खुशखबरी : 7 और 9 जून को देवरिया में आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता की शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को बड़ा तौहफा : बोनस देगी योगी सरकार, पुरानी प्रणाली के पेंशनधारकों को भी मिलेगा लाभ  

Sunil Kumar Rai

Kargil Vijay Diwas 2022 : सीएम योगी ने कारगिल में शहीद सपूतों के परिजनों को किया सम्मानित, कहा – बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!