खबरेंदेवरिया

हर ब्लॉक में बनने थे 2-2 अमृत सरोवर : अब तक बने सिर्फ दो, 31 स्पोर्ट्स ग्राउंड का काम नहीं हुआ शुरू, नोटिस जारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत बनाये जा अमृत सरोवर, खेल मैदान, पार्क एवं पोषण वाटिका के प्रगति की समीक्षा की। इसमें आवश्यक निर्देश दिये गये।

माह सितम्बर, 2022 तक प्रत्येक विकास खण्ड में दो अमृत सरोवर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके सापेक्ष मात्र विकास खण्ड बनकटा एवं तरकुलवा में 1-1 तालाब पूर्ण किये गये हैं। अन्य किसी विकास खण्ड मे कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि दिनांक 10 अक्टूबर तक माह सितम्बर के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण करायें एवं चल रहे कार्य का फोटोग्राफ ग्रुप में पोस्ट करें।

प्रत्येक विकास खण्ड में 4-4 खेल मैदान विकसित किये जाने के लक्ष्य दिये गये थे, जिसके सापेक्ष अभी भी 31 खेल के मैदान पर कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। अब तक कुल 5 कार्य विकास खण्ड बनकटा -1, भागलपुर – 1, भटनी – 2 एवं रामपुर कारखाना-1 में ही पूर्ण किया गया है। इसके सम्बन्ध मे अनारम्भ कार्य वाले खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हुए माह नवम्बर, 2022 तक पूर्ण कर लिया जाये।

वन ब्लॉक टू पार्क के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में 2-2 पार्क का निर्माण कराये जाने का लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। जिसमें विकास खण्ड देवरिया सदर देसही देवरिया, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर एवं सलेमपुर द्वारा कार्य आरम्भ नहीं किये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करते हुए माह नवम्बर, 2022 तक कार्य पूर्ण कराने की रणनिति तैयार कर लें। प्रत्येक विकास खण्ड मे 10-10 पोषण वाटिका का निर्माण कराये जाने की समीक्षा में अब तक मात्र 5 कार्य ही पूर्ण पाये जाने पर समस्त विकास खण्ड को निर्देश दिये गये कि अनारम्भ कार्य को प्रारम्भ कराते हुए पूर्ण करायें।

एरिया ऑफिसर एप (Area Officer App) के माध्यम से मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों पर निरीक्षण कर आख्या अपलोड किये जाने की समीक्षा मे विकास खण्ड भागलपुर, भलुअनी, लार, पथरदेवा, रूद्रपुर एवं तरकुलवा से कोई आख्या अपलोड नहीं किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि आज कम से कम 10 चल रहे कार्यों पर निरीक्षण करते हुए आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।

मनरेगा योजनान्तर्गत ऐसे कार्य स्थल जहां पर 20 से अधिक श्रमिक नियोजित हैं, पर मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश के बाद भी विकास खण्ड भाटपाररानी एवं देवरिया सदर में उपस्थिति नहीं लेने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को “कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्यस्थल पर मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए ही भुगतान किया जाए।

योजान्तर्गत चल रहे कार्य स्थल जहां पर 20 से अधिक श्रमिक नियोजित हैं, पर महिला मेट को अनिवार्य रूप से नियोजित करें एवं प्रशिक्षित महिला मेटों से यूपी इंपैक्ट एप (UP IMPACT APP) पर सूचना भी अपडेट करें। समीक्षा मे माह में कोई प्रगति नहीं किये जाने पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि पात्र महिला मेटों को चल रहे कार्य पर नियोजित करें।

Related posts

देवरिया के 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ : डीएम दिव्या मित्तल ने की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

ITI Addmission : आईटीआई में दाखिले के लिए पहले चरण का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट से डाउनलोड करें लेटर

Sunil Kumar Rai

पेड़ पर लटका मिला रिटायर्ड हेडमास्टर का शव : बेटे के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिली ग्रेड – ए रैंकिंग, सीएम ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

Greater Noida West : गौर सौंदर्यम में बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, निवासियों ने की ये मांग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!