खबरेंदेवरिया

पेड़ पर लटका मिला रिटायर्ड हेडमास्टर का शव : बेटे के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में बीते दिन एक रिटायर्ड प्रधानाध्यापक का शव खनुआ नाले के समीप पेड़ से लटका मिला। सुबह नदी किनारे जा रहे लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि मृतक के पुत्र के ससुराल वालों ने उनकी हत्या की है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया महावल के निवासी नंद प्रसाद (68 वर्ष) साल 2018 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने कसया कचहरी के बगल में अपना आवास बनवाया और वहीं सपरिवार रहते थे।

परिजनों ने बताया कि बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अपने गांव मठिया महावल आए थे। वहीं गुरुवार की सुबह उनका शव सिसवा मुड़ीकटवा गांव के पास खानुआ नाले के किनारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सुबह नदी किनारे जा रहे लोगों ने उनका शव देखा तो इसकी सूचना बेटे को दी। बड़े बेटे प्रदीप ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

बड़े बेटे ने अपने भाई के ससुराल वालों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों में लंबे समय से खींचतान चल रही है। कोर्ट कचहरी में भी दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

कैसे होगा देवरिया का विकास ! जब विकास भवन के बाबू देखते रहेंगे वीडियो, सीडीओ के निरीक्षण में मिला ये हाल

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन नमकीनः डीआरआई ने 500 करोड़ की कोकिन पकड़ी, ऐसे लाई गई थी इंडिया

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद को गिरफ्तार किया, इस मामले में हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

खाकी के दुश्मन : मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख का इनाम, प्रॉपर्टी कुर्क होगी

Sunil Kumar Rai

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद को किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!