खबरेंदेवरिया

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Deoria News : जनपद के विकास खण्ड बैतालपुर पथरदेवा, रामपुर कारखाना एवं तरकुलवा में फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रचार वाहन को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन के साथ क्षेत्र में कार्यरत प्राविधक सहायक ग्रुप-सी को भेजा गया है, जो क्षेत्र में कृषकों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बतायेंगे। क्षेत्र में हारवेस्टर से फसल कटाई के दौरान हारवेस्टर के साथ एसएमएस अनिवार्य रूप से लगायेंगे।

यदि कहीं फसल कटाई के दौरान हारवेस्टर बिना एसएमएस के पाई गयी, तो सम्बन्धित थाने के माध्यम से हारवेस्टर को सीज कराया जायेगा। जब तक हारवेस्टर मालिक स्वयं के खर्च पर फसल अवशिष्ट प्रबन्धन कृषि यंत्र नहीं लगा लेगा, तब तक हारवेस्टर को नहीं छोड़ा जायेगा।

यदि कहीं फसल जलाने की घटना प्रकाश में आई, तो 2 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले किसान पर 2500 रुपए प्रति घटना, 2 हेक्टेयर से 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले किसान पर 5000 रुपए प्रति घटना तथा 5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले किसानों पर 15000 रुपए प्रति घटना का जुर्माना सम्बन्धित किसान से वसूल किया जायेगा।

साथ ही यदि किसी क्षेत्र में बिना एसएमएस के हारवेस्टर चलाते हुए पाया जाएगा, तो उसे सीज किया जाएगा। पराली जलाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित किसान के विरूद्ध वसूली की कार्रवाई सख्ती से होगी।

प्रचार के दौरान फसल अवशिष्ट प्रबन्धन विषयक पम्पलेट भी वितरित किये जायेंगे। ग्राम पंचायत / न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों आयोजित कर कृषकों को जागरूक भी किया जा रहा है। फसल अवशिष्ट को सड़ाने के लिए डिकम्पोजर वितरित किये जा रहे हैं। प्रचार वाहन रवाना करते समय उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related posts

विरोध : सोसाइटी निवासियों ने प्रदर्शन कर एओए गठन की मांग की, बिल्डर पर लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 4 जिलों में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन : 21 देशों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

काशी की देव दीपावली को रौशन करेंगे गोरखपुर के ‘हवन दीप’: देशी गाय के गोबर से तैयार हो रहे प्रदूषण मुक्त दिये

Shweta Sharma

देवरिया में 11 विक्रेताओं पर लाखों का जुर्माना : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप : लोगों से की ये अपील, 2 जून तक देवरिया में चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुरः इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!